जूलरी में कुछ हटके खरीदना चाहती हैं तो ट्राई करें ये पीस

Singh Anchala
आखिर जूलरी किस महिला या लड़की को पसंद नहीं होती। यह एक लड़की की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। अगर यह कहा जाए कि महिलाओं और जूलरी का बहुत ही पुराना और गहरा रिश्ता है तो गलत नहीं होगा। कई बार तो जूलरी और उनके डिजाइन हमारी सभ्यता और संस्कृति के बारे में भी बहुत कुछ बयां कर जाते हैं। इस वक्त मार्केट में कई तरह की जूलरी उपलब्ध है। अगर आप अपने लिए कुछ हटके खरीदने की सोच रही हैं, तो यहां बताए जा रहे जूलरी पीसेज को ट्राई कर सकती हैं:


दिलकश पेंडेंट

आप मीनाकारी वर्क वाले विंटेज पेंडेंट के साथ जा सकती हैं। ये ज्यामितीय आकृतियों वाले सेट होते हैं और इनके किनारे बहुत ही सॉफ्ट होते हैं। ये टुकड़े रंगीन पेस्टल में आते हैं। ये पेंडेंट आधुनिक फैशन के साथ मेल खाते हैं, साथ ही अपने अट्रैक्टिव लुक से किसी का भी दिल लुभा सकते हैं।




कमाल का है ट्रडिशनल झुमके

झुमके से तो सभी परिचित होंगे ही। आजकल दादी, नानी के समय वाले ट्रडिशनल झुमके ट्रेंड में हैं। इसलिए आप इन्हें किसी भी मौके पर आसानी से कैरी कर सकती हैं। अगर आप किसी डिजानर को जानती हैं, तो उनसे वनस्पतियों और जीवों, मोर, कमल, गुलाब वाले डिजाइन की पेशकश कर सकती हैं। इसके साथ ही आप ऐसे लेयर्ड झुमके को ट्राई करें, जो कम लटकते हों। ये देखने में सुंदर होने के साथ ही बेहतरीन क्वॉलिटी के भी होते हैं।


मनमोहक चूड़ियां

कई महिलाएं ट्रडिशनल चूड़ियां पहनना पसंद करती हैं और अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो फिर ये चूड़ियां आपके ट्रडिशनल लुक में चार चांद लगा देंगी। आप चाहे तो तीन ब्लॉक डिजाइन वाली चूड़ियों के संग जा सकती हैं। इसे येलो और सफेद गोल्ड के साथ तैयार किया जाता है।



नाक के छल्ले

नाक चेहरे का एक विशेष हिस्सा होता है। नाक की सुंदरता से चेहरे की सुंदरता बढ़ जाती है। इसलिए जूलरी की खरीदारी के वक्त आप नाक के लिए बेहतरीन छल्लों को सिलेक्ट करें। जब भी आप जूलरी शॉप पर जाएं, तो फैशन विकल्पों पर विशेष ध्यान दें। नाक के स्टड या नोज रिंग से लेकर नोज पिन तक कई डिजाइन में उपलब्ध हैं। आप फेस्टिव लुक में खुद को अलग दिखाने के लिए इसके साथ जा सकती हैं।


बेशकीमती हार

एक फैशन डिजाइनर कहती हैं कि आप ट्रडिशनल वियर कैरी कर रही हैं, तो हार ऐसी चीज है, जिसके ऊपर हर किसी का ध्यान चला ही जाता है। चूंकि नेकलेस में कई कलर होते हैं, इसलिए किसी भी प्रोग्राम में यह आपकी खूबसूरती में इजाफा कर सकता है। इसकी एक खासियत यह भी होती है कि यह किसी भी आउटफिट के साथ मैच कर जाता है। आज के दौर में डायमंड हार भी काफी चलन में हैं। इसलिए इसके साथ भी जा सकते हैं।


मोती का हार

मोती का हार या माला छह दिन के लिए एकदम सही है जिसे सफेद दिन के रूप में भी जाना जाता है और शांति और पवित्रता के लिए देवी कालरात्रि को समर्पित है। वाइट आउटफिट के साथ पेयर होने पर इयररिंग्स के साथ वाइट पर्ल नेकलेस शानदार लुक देता है।


Find Out More:

Related Articles: