ऐसे लगाएंगे लिपस्टिक्स तो होठो पर टिकेगी लम्बे समय तक...........
ध्यान दे की लिप प्राइमर लिपस्टिक को टिकाएं रखने में मदद करता है इसका इस्तेमाल लिप लाइनर, लिपस्टिक और लिप ग्लॉस लगाने से पहले करना चाहिए। प्राइमर का इस्तेमाल करने से होंठ की सतह स्मूथ हो जाती है जिससे लिपस्टिक बाहर नहीं फैलती। अगर आप चाहती हैं कि आपकी लिपस्टिक दिन भर परफेक्ट बनी रहे तो इसके लिए लिप ब्रश का इस्तेमाल करें। लिपस्टिक से सीधे होंठों पर एक ही मोशन में लिप कलर लगाने की बजाए अगर आप ब्रश का इस्तेमाल करेंगी तो फिनिशिंग भी बेहतर होगी और लिपस्टिक देर तक होंठों पर टिकी रहेगी।
लिपस्टिक का पहला कोट लगाने के बाद उसे हल्का करना भी जरूरी है। इससे लिपस्टिक जम जाती है और इसके फैलने का डर भी नहीं रह जाता। अब आप चाहें तो अपनी इच्छानुसार हल्का या गाढ़ा, दूसरा कोट लगा सकती हैं। लिपस्टिक को लम्बी देर तक टिकाएं रखने के लिए लिप ब्लोटिंग करें। टीशू पेपर को होंठों के बीच कुछ देर तक दबाकर रखें। ऐसा करने से लिप्स पर मौजूद अतिरिक्त तेल निकल जाएगा।उसके बाद होंठों पर लिपस्टिक लगाएं।