दीपिका नहीं करेंगी छोटे स्टार्स के साथ काम?

Divakar Priyanka
फिल्म पद्मावती,संजय लीला भंसाली का अगला प्रोजेक्ट काफी कन्फ्यूजन में है। कुछ ही समय पहले दीपिका पादुकोण को ट्विटर पर एक फिल्म अनालिस्ट ने लिखा कि उन्हें उनकी हॉलीवुड ट्रेलर अच्छी लगी और पद्मावती भी अच्छी होगी। उसके उत्तर में दीपिका ने एक मुस्कुराहट भेज कर दिया।
 बस फिर होना क्या था इसके बाद इंटरनेट पर ये वायरल हो गया और लोग कहने लगे कि दीपिका ने अपनी अगली फिल्म कंफर्म कर दी है।इसी के कुछ समय बाद संजय लीला भंसाली फिल्म्स ने एलान किया की फिल्म से जुड़ी कोई भी स्टारकास्ट फिलहाल पक्की नहीं की गई है। साथ ही फिल्म की टीम ने निवेदन किया कि इतने बड़े नाम फिल्म से जोड़ कर स्टार्स को शर्मिंदा ना करें। 
सूत्रों की माने तो फिल्म में दीपिका पादुकोण रानी पद्मावती का किरदार निभा रही हैं और उनके पति की किरदार के लिए विक्की कौशल को फाइनल किया गया है। परंतु विक्की ने ये सोच कर छोड़ दी की शायद वे उसमें निखर कर न आ सके। दीपिका के पति के लिए कहा जा रहा है कि एक टीवी एक्टर को भी प्रपोजल दिया गया था लेकिन दीपिका ने साफ मना कर दिया कि वो किसी टीवी एक्टर की पत्नी बनने में असहज हैं। 
वहीँ शहीद कपूर भी इस फिल्म के लिए सोचे गए हैं। कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह ने पांच घंटे भंसाली के साथ मीटिंग की है और सुनने में आया है कि फिल्म के विलेन अलाउद्दीन खिलजी के किरदार के लिए उनकी तैयारी शुरू हो चुकी है। अब देखना है कि कौन होगा दीपिका का पति। 


Find Out More:

Related Articles: