परिणीति नहीं कर रही दबंग 3?

Divakar Priyanka
'दबंग 3' सलमान खान की फिल्म में परिणीति के होने की बात से खुद एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने मना कर दिया है। कुछ दिनों पहले यह चर्चे में था की परिणीति चोपड़ा ने सोनाक्षी सिन्हा को रिप्लेस कर लिया है। कहा जा रहा था की सोनाक्षी के अरबाज खान की डॉली की डोली को मना कर देने के बाद दबंग 3 में सोने की एंट्री ठुकरा दी गई है। परिणीति फैंस इस खबर से काफी खुश हुए थे।x
 
परन्तु अब सुनने में आ रहा है की परिणीति चोपड़ा ने इस खबर को गलत बताया है। कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में परिणीति ने दबंग 3 को लेकर कोई भी ऐसी जानकारी से उन्होंने इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा मुझे खुद खबरों से यह बात पता चली है। परिणीति ने कहा कि, "जहां तक मुझे पता है फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर ही काम चल रही है। और यदि मुझको यह रोल ऑफर किया जाता है तो मैं खुशी खुशी तैयार हो जाउंगी।" 
यह तो साफ़ है कि परिणीति चोपड़ा हाल में यशराज बैनर तले बन रही फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदू' की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। आयुष्मान खर्राना इस फिल्म में परिणीति के साथ दिखाई देंगे। दूसरी तरफ परिणीती ने सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट होमी अदजानिया की फिल्म भी साइन की है। अब देखना यह है कि दबंग 3 परिणीति को मिलती है या नहीं।
कहा जा रहा था की सलमान खान अपनी फिल्मों में बहुत बिजी हैं। अरबाज खान ने कहा था की सलमान की सुल्तान और काफी फिल्में लाइन में हैं,और इसी वजह से इस साल दबंग 3 की शुरूआत नहीं हो सकती। परंतु यह तय है कि अगले साल यह फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी।


Find Out More:

Related Articles: