कौन है रितिक पे फ़िदा?

Divakar Priyanka
मोहेंजो दारो में रितिक के सामने अभिनय करने वाली पूजा हेगड़े को अभी भी यह सपना लग रहा है कि वे बॉलीवुड के हैंडसम हीरो के साथ अपने करियर  में प्रवेश कर रही है। रितिक और पूजा साथ में बहुत अच्छे लग रहे है और ऐसी बातें रितिक और पूजा को आगे बढ़ने का मनोबल दे रही है। पूजा की तारीफ में रितिक भी तारीफों के पुल बांधते हुए दिखाई दे रहे है। उनका मानना है कि आने वाले समय पूजा का है। वहीँ पूजा का कहना है कि यह फिल्म उनका ड्रीम डेब्यू है। एक विशेष बात उन्होंने कही है। 
पूजा के मुताबिक़ रितिक की एक फिल्म थिएटर में उन्होंने देखी और वे इस हॉट एक्टर के पीछे पागल हो गई। वो फिल्म और कोई नहीं पर रितिक की जोधा अकबर थी, जिसे आशुतोष गोवारीकर ने बनाया था। इस फिल्म का मज़ा पूजा ने थिएटर में लिया था। उन्होंने तब यह सोचा भी नहीं था कि एक दिन वे रितिक की हीरोइन बनेंगी। फिल्म के एक सीन में रितिक को तलवारबाजी करते देखा जाएगा। सीन में उनके पसीने की एक बूंद टपकती है। इस सीन को देख रितिक पर पूजा फिदा हो गईं। 
उनका मानना है कि रितिक ही एक ऐसे हीरो हैं जो पसीने को भी सेक्सी बना देते हैं। 'मोहेंजो दारो' के बारे में बातें करते पूजा नहीं थकतीं। उनका कहना है कि इस फिल्म के लिए सारे टीमवलो ने खूब मेहनत की है। रितिक और पूजा को सुबह साढ़े चार बजे उठकर तैयार होना पड़ता था और सारी तैयारियां करनी पड़ती थी ताकि सेट पर ठीक समय पर पहुंच जाएं। 
भुज की असहनीय गरमी में 100 दिनों तक शूटिंग चली।यूटीवी मोशन पिक्चर्स और आशुतोष गोवारीकर प्रोडक्शन की इस फिल्म में रितिक और पूजा के साथ साथ दिखाई देंगे कबीर बेदी तथा अरुणोदय सिंह जिनके भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं हैं। 12 अगस्त को फिल्म प्रदर्शित होने वाली है और रितिक के फैंस बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। 


Find Out More:

Related Articles: