केट पे 'काला चश्मा'

Divakar Priyanka
पहली बार फिल्म 'बार बार देखो' में कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा संग दिखाई देंगे। हिट पंजाबी गीत 'काला चश्मा' जो की 90 के दशक का है उस गीत को शामिल किया गया है। 27 जुलाई से यह गाना प्रसारित किया जाएगा। वैसे तो इस डांस नंबर का फर्स्ट लुक प्रदर्शित किया जा चूका है जिसकी तस्वीर यहां दी गई है। कैटरीना खूब हॉट लग रही है और उन्हें लोग इस अवतार में बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं। 
नित्या मेहरा ने इस फिल्म को बनाया है और 9 सितम्बर को फिल्म प्रदर्शित होगी और इसे फरहान अख्तर प्रोड्यूस कर रहे हैं। धीरे धीरे अब इस फिल्म से परदा उठ रहा है। इस फिल्म के कुछ पोस्टर और तस्वीरें जारी ही चुके हैं। और अब आप देख चुके है फिल्म की एक नई तस्वीर जहां कैटरीना कैफ सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ बिल्कुल चिकनी चमेली अंदाज़ में दिख रही हैं। और कुछ नया है तोह बस उनके गोरे गोरे मुखड़े पे काला काला चश्मा है।
यह फिल्म एक रोमांटिक फिल्म हैं और उसमे 60 सालों की कहानी बयां होगी। इस फिल्म की कहानी काफी नई और अलग तरह की है। यह एक ऐसे आदमी की कहानी है, जो दूरदर्शी है और फिर वो उसके आने वाले समय में क्या करता है। इस फिल्म के पहले कैटरीना कैफ फितूर में दिख चुकी हैं, वहीँ सिद्धर्थ मल्होत्रा ने कपूर एंड सन्स जैसी सुपरहिट फिल्म दी है। फिलहाल सिद्धार्थ मल्होत्रा आगे कई प्रोजेक्ट्स कर रहे हैं, वहीँ कैटरीना कैफ का अगला प्रोजेक्ट फाइनल नहीं है।
स्पष्ट है कि हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कैटरीना कैफ के बीच काफी अच्छी दोस्ती हो चुकी है। सिद्धार्थ और आलिया भट्ट,कैट की बर्थडे पार्टी में जमकर इंजॉय करते दिखे। ऐसा कहा जा रहा था कि फिल्म की शुरुआत होने से पहले सिद्धार्थ ने मीडिया में कह दिया था कि वो कोशिश करेंगे कि कैट से बड़े दिखें, जिस पर लोगों ने जमकर मज़ा लिया और कैट घुस्सा भी हुई थी। लेकिन फिलहाल इनकी केमिस्ट्री जोरदार लग रही है।


Find Out More:

Related Articles: