क्या फिल्मी दुनिया में सब प्रोफेशनल होते हैं?

Divakar Priyanka
फ़िल्मी जगत की दुनिया में अक्सर सुनने में आता है कि कोई किसी का मित्र नहीं होता, सब एक दूसरे से प्रोफेशनली तरीके से पेश आते है| लेकिन ऐसी बात नहीं है,यह सब अफवाह है, सच तो यह है कि बॉलीवुड से जुड़े कई सितारे आपस में बहुत अच्छे दोस्त हैं और अपने जीवन की हर ख़ुशी या गम में एक दूसरे का साथ देते नज़र आये है| दुनियाभर के लोग आज जब फ्रेंडशिप डे मना रहे हैं, इसी अवसर को ना गवाते हुए हम आपको मिलवा रहे हैं फिल्मी दुनिया के कुछ रियल लाइफ दोस्तों से| इनमें से कुछ अभी दोस्त बने हैं तो कुछ कई सालों से अपनी दोस्ती अदा कर रहे है| 
सलमान खान और आमिर खान ने पहली बार फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में साथ काम किया था| एक इंटरव्यू में आमिर खान ने बताया था कि सलमान का शूटिंग पर लेट पहुचना उन्हें पसंद नही था, और उन्होंने तय कर लिया था कि वह आगे से उनके साथ काम नहीं करेंगे| पर जब आमिर ने कहा था कि उनके जीवन में मुश्किल समय आया तब सलमान ने उन्हें बहुत अच्छे से संभाला था| तब से दोनों अच्छे दोस्त हैं| ऐसी ही एक जोड़ी अनुपम खेर और अनिल कपूर की है उन्होंने भी कई फिल्मों में साथ काम किया है| 
दोनों आपस में घनिष्ठ मित्र हैं और एक दूसरे के जीवन के हर अच्छे बुरे मौके पर साथ होते हैं| शाहरुख और काजोल ने पहली बार फिल्म 'बाजीगर' में पहली बार साथ काम किया था| फिल्म सुपरहिट रही और दोनों ने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कुछ कुछ होता है', 'दिलवाले' जैसी सफल फिल्मों में साथ काम किया है|
दोनों रियल लाइफ में भी बहुत अच्छे दोस्त हैं और एक दूसरे के लिये एक दूसरे के लिए हमेशा अच्छा ही सोचते हैं| अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह रियल लाइफ में भी बहुत अच्छे दोस्त हैं और दोनों अक्सर साथ नजर आते हैं। शाहरुख और करण जोहर की दोस्ती से तो हर कोई वाकिफ है करण की फिल्मों के लिए पहली पसंद शाहरुख ही होते हैं|  


Find Out More:

Related Articles: