अक्षय कुमार का कहना 'रुस्तम' तलाक रोकेगी!

Divakar Priyanka
सुपर स्टार अक्षय कुमार का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म 'रुस्तम' को महिलाएं काफी सरहाएंगी और पसंद करेंगी ऐसा वो इसलिए कह रहे है क्यूंकि यह फिल्म शादी बचाने के साथ ही तलाक होने से भी रोकेगी|  अक्षय कुमार ने कहा, "इसका विषय अलग है, यह वास्तविक कहानी पर आधारित है और यह पहली बार है जब कोई पारसी नेवी ऑफिसर की मुख्य भूमिका निभा रहा है|" जब उनसे रिपोर्टर ने पूछा कि इस फिल्म से वह क्या वापस लेना चाहते हैं, इसके जवाब में उन्होंने कहा, "मैं अपना यूनिफॉर्म वापस लेने जा रहा हूं|",
उन्होंने कहा कि "यह फिल्म शादियों को बचाएगा और तलाक लेने से लोगों को रोकेगा|" यह फिल्म वैवाहिक संबंधों और बेवफाई  पर आधारित है| इस फिल्म में अक्षय के किरदार को उनकी पत्नी बेवफाई से धोखा देती है, जिसके कारण वह अपनी पत्नी के प्रेमी का खून कर देता है| इस मामले में दोष सिद्ध करने में मीडिया और लोगों का उन्हें पूरा समर्थन मिलता है| यह फिल्म 1959 में हुई एक नौसेना अधिकारी लालकृष्ण एम नानावटी और उनकी पत्नी के प्रेमी की हत्या के मामले पर आधारित है|
सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, रणवीर सिंह, सोनम कपूर और करण जौहर द्वारा एक स्पेशल वीडियो के माध्यम से इस फिल्म को पूरा सपोर्ट और समर्थन मिला है| अक्षय ने कहा, "बेहद अच्छा लगता है जब इंडस्ट्री आपका समर्थन करती है|" उन्होंने उनकी फिल्म को सपोर्ट करने के लिए सलमान, करण, रणवीर, सोनाक्षी और सोनम का आभार प्रकट किया है| 
उन्होंने लोगों से इसे एक साथ देखने जाने की अपील की| साथ ही उन्होंने प्रशंषको से भी कहा कि उन्हें इस फिल्म को देखना चाहिए| 'रुस्तम' में इलियाना डी क्रूज, ईशा गुप्ता, अर्जन बाजवा सहित कई अन्य कलाकार भी हैं। 12 अगस्त को यह फिल्म बड़े परदे पर दिखाई जाने वाली है|



Find Out More:

Related Articles: