शाहरुख खान के बारे में इस बात से तो सब वाकिफ है की वो अपने बच्चो से कितना प्यार करते है, इन दिनों शाहरुख खान और उनका परिवार अमेरिका के लॉस एंजिलस में है| उनके बेटे आर्यन खान का दाखिला युनिवर्सिटी ऑफ साउथ कैलिफोर्निया में हो गया है| शाहरुख खान बेटे से अलग होने की बात से भावुक हो गए हैं, उन्होंने अपनी और आर्यन की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है| तस्वीर में शाहरुख और आर्यन एक गाड़ी के रियर व्यू मिरर में दिख रहे हैं, मिरर में 'ऑब्जेक्ट्स इन द मिरर आर क्लोजर दैन दे अपीयर' लिखा हुआ है|
इस फोटो के साथ शाहरुख खान ने लिखा है, 'ऑब्जेक्ट्स इन द मिरर आर क्लोजेस्ट| "युनिवर्सिटी ऑफ साउथ कैरोलिना में शाहरुख खान को देखते ही कई छात्र-छात्राओं ने उन्हें घेर लिया और पिक्चर्स क्लिक करने लगे| इस पर शाहरुख खान ने ट्वीट किया था, 'USC में कई प्यारे युवा लड़के-लड़कियां हैं| बहुत सारे हग्स और सेल्फी, इस 'भीड़भरे' स्वागत के लिए शुक्रिया| आगे बढ़ते रहो बच्चों|"
वहीं लॉस एंजिलस में गौरी खान और बेटी सुहाना भी अच्छा वक्त व्यतीत कर रहे हैं| गौरी खान ने दोनों की एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है| हालांकि शाहरुख खान का लॉस एंजिलस ट्रिप का आरम्भ उतना खास नहीं रहा| उन्हें आव्रजन अधिकारियों ने लॉस एंजिलस एयरपोर्ट पर पूछताछ के लिए रोक दिया गया| यह पहली बार नहीं तीसरी बार था जब शाहरुख को अमेरिका के किसी एयरपोर्ट पर रोका गया हो|
हालांकि, भारत के अमेरिकी राजदूत रिचर्ड वर्मा ने इस सिलसिले में ट्वीट करते हुए कहा कि आगे से ऐसा नहीं होगा| बताया जा रहा है कि शाहरुख खान एक हमनाम अमेरिका के नो-फ्लाई लिस्ट में मौजूद है| शाहरुख खान की आखिरी फिल्म 'फैन' थी| उनकी आने वाली फिल्मे हैं 'डियर जिंदगी' और 'रईस'|