धूम 4 में शाहरुख या सलमान?

Divakar Priyanka
फिल्म धूम 4 एक बार फिर चर्चा में आने लगी है| चर्चा की शुरुआत शाहरूख खान को फिल्म के लिए अप्रोच किया गया तब से शुरू हुई थी| उस समय माना जा रहा है कि शाहरूख खान की धूम सीरीज़ के नए विलेन होंगे| इस खबर से पहले सब सलमान खान को धूम में देखने के लिए उत्साहित थे। काफी अटकलें फिल्म को लेकर लगाई जा रही हैं| बोहुत से नाम जुड़ते घटते जा रहे है| वैसे तो सलमान खान फिल्म के लिए पक्का नाम माने जा रहे थे परंतु हाल में ऐसा कुछ नहीं कहा जा रहा|
 शाहरूख खान की फैन के बाद एक सुपरहिट फिल्म की उन्हें बहुत ज़रूरत है और इसके लिए उन्होंने आदित्य चोपड़ा से मदद ली है|  शाहरूख की फैन के पहले की आखिरी दो फिल्म - दिलवाले और हैप्पी न्यू ईयर भी लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी। शाहरूख खान फिल्म के हीरो होंगे और जैसे की धूम सीरीज़ की हर फिल्म का हीरो उसका विलेन ही होता है इसमें वो पूरी तरह से विलेन नहीं होंगे| धूम सीरीज में चाहे जॉन अब्राहम हो, ऋतिक रोशन या फिर आमिर खान। तो शाहरूख का किरदार भी कुछ ऐसा ही होगा।
 वैसे तोह सलमान को पहले फिल्म ऑफर हुई थी परंतु र एक था टाइगर सीक्वल का एलान हुआ और ये तय हुआ कि सलमान खान टाइगर ज़िंदा है में अपना काम आगे करेंगे वहीं शाहरूख खान धूम की बाईक संभालेंगे| अभिषेक को रणवीर रिप्लेस करेंगे| फिल्म में वे पुलिस वाले की भूमिका में दिखाई देंगे| अभिषेक बच्चन पहले ही नाराज़गी जता चुके हैं कि उन्हें धूम 4 के बारे में कुछ भी नहीं पता। पर अब उन्हें रिप्लेस करने का फैसला किया जा चूका है|      
हीरोइन के लिए वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा को अप्रोच किया गया है| पर अभी दोनों ही इस मामले में कोई बात नहीं कर रही है|
 
  


Find Out More:

Related Articles: