बॉलीवुड हीरोइनों की कीमत सुनकर ज़रा चौंकिएगा मत!

Divakar Priyanka
ऐसा खबरों से पता चला है कि अक्षय कुमार हर दिन का एक करोड़ रूपये लेते हैं और इसलिए उनकी आनेवाली फिल्म के 56 दिन के काम के लिए उन्हें 56 करोड़ रूपये मिल रहे हैं। अब ज़रा रूकिए और ध्यान से प्रियंका चोपड़ा की फीस सुनिएगा।  प्रियंका चोपड़ा को असम की ब्रांड एंबैज़डर बनाया गया है जिसके लिए उन्हें एक एड शूट करना है। प्रियंका चोपड़ा ले रही हैं 15 करोड़ जबकी शूट 10 दिन का है। यानि कि प्रति दिन का मेहनताना 1.5 करोड़!  ये तो आप सेलिब्रिटी से पूछिए की स्टारडम किसे कहा जाता है| 
कुछ ही दिनों पहले आईफा अवार्ड हुए थे और यहां भी स्टार्स के ठुमकों की कीमत सुनकर आप अचंभित हो जाएंगे। असल में, उस अवार्ड शो में दीपिका पादुकोण ने प्रियंका के साथ स्टेज पर परफॉर्म करने से मना कर दिया। लेकिन सही कारण था दोनों की फीस का अंतर। आईफा के 5 मिनट के परफॉर्मेंस के लिए प्रियंका चोपड़ा को 2 करोड़ रूपये दिए गए जबकि दीपिका पादुकोण को 1 करोड़ 85 लाख। बस इसीलिए दीपिका पादुकोण ने प्रियंका के साथ परफॉर्म करने से इनकार कर दिया|
प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड की दुनिया में अपना नाम कमा चुकी हैं ये तो सभी को पता है। लेकिन इसके लिए उन्होंने समझौता कितने में साइन की है ये सुनकर ज़रा चौंकिएगा मत। क्योंकि ये प्रियंका चोपड़ा का प्राइस है। जानिए बाकी हीरोइनों की कीमत| कंगना रनौत हर फिल्म का 10 - 11 करोड़ रूपये लेती हैं। हर फिल्म का 9 से 10 करोड़ रूपये चार्ज करती है करीना कपूर।
.
 दीपिका पादुकोण हर फिल्म का 8 - 9 करोड़ रूपये चार्ज करती है। पीसी भी हर फिल्म का 8 से 9 करोड़ रूपये चार्ज करती हैं। विद्या बालन हर फिल्म का 6 से 7 करोड़ रूपये लेती हैं। कैट भी हर फिल्म का 6 से 7 करोड़ चार्ज करती हैं| अनुष्का शर्मा हर फिल्म का 5 - 6 करोड़ रूपये चार्ज करती हैं।


Find Out More:

Related Articles: