शाहरूख खान की फिल्म जो आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही उसकी रिलीज डेट की घोषणा होते ही फिल्म से सम्बंधित कई बातें सामने आने लगी। कुछ ही दिनों पहले खबरें आई कि यह फिल्म एक भारी भरकम बजट पर बन रही है। जी हां, शाहरूख खान की इस फिल्म का बजट 150 करोड़ बताया जा रहा है। माना जा रहा है, यह बॉलीवुड की सबसे कॉस्टली फिल्मों में हो सकती है। यह जान लीजिये, यह फिल्म 21 दिसंबर 2018 को प्रदर्शित हो रही है। निर्देशक ने पहले ही बताया था कि फिल्म लंबा समय लेगी।
जब आनंद एल राय से फिल्म की कहानी पर प्रश्न पूछा गया तो उन्होंने साफ़ साफ़ कहा, "मैं अभी फिल्म की कहानी को लेकर कुछ भी नहीं बताना चाहता.. उम्मीद करता हूं कि मैं एक बेहतरीन कहानी दर्शकों के सामने लाऊं.. फिलहाल संस्पेंस रहना बेहतर है..|" वहीं, जब यह पूछा गया कि क्या यह एक रोमांटिक फिल्म होगी.. तो निर्देशक ने कहा कि, "अब फिल्म में शाहरूख खान हैं तो आप समझ ही सकते हैं कि रोमांस का थोड़ा असर तो जरूर दिखेगा।" मतलब की शाहरूख की एक और बिग बजट रोमांटिक फिल्म|
बरहाल जानिये शाहरूख खान की आने वाली फिल्में| 'डियर जिंदगी' निर्देशक गौरी शिंदे की अगली फिल्म में शाहरूख खान और आलिया भट्ट को लॉक किया गया है। फिल्म 25 नवंबर को रिलीज होगी। 'रईस' राहुल ढ़ोलकिया की इस फिल्म के ट्रेलर में शाहरूख का काफी डार्क किरदार दिखाया गया है। फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होगी। 'द रिंग' शाहरूख खान ने इम्तियाज अली की अगली फिल्म की शूटिंग भी शुरु कर दी है। फिल्म 2017 के अगस्त में रिलीज हो सकती है|
शाहरूख खान आनंद एल राय की फिल्म भी कर रहे हैं। यह फिल्म 21 दिसंबर 2018 को रिलीज होगी। करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में शाहरूख खान कैमियो करते दिखेंगे। डॉन 3 में शाहरूख खान फाइनल हैं। आदित्य चोपड़ा की फिल्म साल 2017 के अंत तक शाहरूख को लेकर फिल्म की शुरूआत करेंगे।