विवादित फिल्म से मशहूर हुई यह एक्ट्रेस 600 Cr की कंपनी की डायरेक्टर है

Divakar Priyanka
साल 2003 में आई विवादित फिल्म 'मातृभूमि' में कल्कि बनकर अभिनेत्री ट्यूलिप जोशी ने पांच भाइयों से ब्याह रचाया था| कन्या भ्रूण हत्या पर बनी इस फिल्म में भविष्य के उस पहलू को दिखाया गया था, जब शादी करने के लिए कोई लड़की नहीं होगी। फिल्म में ट्यूलिप ने कल्कि का रोल निभाया है, जो पांच भाइयों से एक साथ शादी करती है और उसे सप्ताह की हर रात अलग-अलग भाइयों संग गुजारनी होती है। इतना ही नहीं, शादी की पहली रात से ही ससुर के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाता है।
ट्यूलिप का जन्म 11 सितंबर 1979 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। उनके पिता गुजराती और मां अरमेनियन हैं। मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल से उन्होंने स्कूलिंग और विवेक कॉलेज से मजोरिंग फूड साइंस एंड केमिस्ट्री में ग्रेजुएशन किया। साल 2000 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में भी हिस्सा लिया था, लेकिन विनर्स में अपनी जगह नहीं बना पाईं। हालांकि, इसके बाद उन्हें पोंड्स, सियाराम्स, पेप्सी और बीपीएल जैसी कई नामी ब्रांड्स के विज्ञापन मिलने शुरू हो गए थे| 
ट्यूलिप की बॉलीवुड एंट्री हुई थी साल 2002 में यशराज की फिल्म 'मेरे यार की शादी है' के जरिए।  हालांकि, इस समय ट्यूलिप को हिंदी ठीक से नहीं आती थी। कहा जाता है कि इसके लिए उन्हें बाकायदा फिरोज खान स्टूडियो में हिंदी की ट्रेनिंग दी गई थी। अगले साल यानी 2003 में उन्होंने तेलुगु की 'विलेन' और हिंदी में 'मातृभूमि' की। 
'मातृभूमि' बॉक्स ऑफिस पर सफलता नहीं बटोर सकी, लेकिन फिल्म में उनके रोल को खूब सराहना मिली। ट्यूलिप बॉलीवुड एक्ट्रेस होने के साथ एक एंटरप्रन्योर भी हैं। शादी के बाद से ट्यूलिप पति विनोद नायर के साथ उनकी 600 करोड़ की कंपनी का काम भी संभालती रही हैं। इस कंपनी की वे डायरेक्टर हैं।


Find Out More:

Related Articles: