ये सिलेब्स बिग बॉस के आने वाले सीजन में दिखाई दे सकते हैं

Divakar Priyanka
'बिग बॉस' का सीजन 10 जल्द ही आरम्भ होने वाला है| खबर है कि इस बार घर में आम लोग दिखाई देंगे| ये तो जाहिर है कि सीजन 6 में वाइल्ड कार्ड के जरिए आम आदमी काशिफ कुरैशी की एंट्री हुई थी लेकिन काशिफ शो में टीआरपी नहीं ला पाए और एक ही हफ्ते में वो घर से बाहर हो गए थे| शायद यही वजह है कि शो के प्रोड्यूसर्स ने अधिक जोखिम ना लेते हुए कॉमन मैन के साथ कुछ सिलेब्स को भी शो में लाने का विचार किया है|  आइए आपको बताते हैं कि कौन से सिलेब्स की इस बार बिग बॉस में एंट्री होने की चर्चा है: 
1) राधे मां- उन पर अश्लीलता और अंधविश्वास फैलाने के गंभीर आरोप लगे हैं, मिनी स्कर्ट में दिखने वाली यह मां बिग बॉस के घर में तहलका मचा सकती हैं|  2) कबीर बेदी- इनकी एक्टिंग की तारीफ तो खूब होती है लेकिन निजी जिंदगी में ये लड़कियों के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी चर्चा में रहे हैं|  3) शाइनी आहूजा- अपने डेब्यू फिल्म 'हजारों ख्वाहिशे ऐसी' के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड पाने वाले शाइनी पर अपनी नौकरानी से रेप का आरोप लगा| 
4) सना सईद- करण जौहर की फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' और 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में नजर आ चुकी हैं|  5) राहुल राज सिंह- राहुल हाल ही में एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है| 6) राज महाजन- राज एक कवि, होस्ट, एक्टर, संगीतकार और गीतकार हैं|  7) सुनील ग्रोवर- दर्शकों के चहेते कॉमेडियन सबको हंसाते नजर आ सकते हैं| 
8) अरमान जैन- राज कपूर की बहन रीमा जैन के बेटे हैं| 9) नक्षत्र बागवे- नक्षत्र एक्टर, डायरेक्टर, फिल्मकार और गे राइट एक्टविस्ट हैं| समलैंगिक मुद्दों पर फिल्में बनाने के कारण ये हमेशा चर्चा में रहते हैं| 


Find Out More:

Related Articles: