'एमएस धोनी' का किरदार निभाना अक्षय के लिए संभव नहीं था

Divakar Priyanka
अक्षय कुमार को अपने अधिकतर फिल्मों मसलन 'स्पेशल 26', 'बेबी' जैसी फिल्मों में अहम किरदार देने वाले निर्माता-निर्देशक नीरज पांडे ने अपनी फिल्म 'एमएस धोनी' के लिए लीड करैक्टर के तौर पर सुशांत सिंह राजपूत को चुना| इस बारे में उनका कहना है कि अक्षय कुमार के लिए एमएस धोनी का करैक्टर निभाना संभव नहीं था, इसलिए उन्होंने ऐसा किया| उन्होंने कहा, "फिल्म में धोनी के किशोरावस्था से लेकर अब तक के जीवन को दिखाया गया है|
ऐसे में 16-17 साल के युवा धोनी का किरदार निभाना अक्षय कुमार के लिए संभव नहीं था| इसलिए उन्हें एमएस धोनी का किरदार नहीं दिया गया|" सुशांत सिंह राजपूत की सरहाना करते हुए उन्होंने कहा, "वह एक बेहतरीन अभिनेता हैं| वह स्क्रिप्ट को ध्यान से पढ़ते हैं और बॉडी लैंग्वेज को भी जल्दी पकड़ लेते हैं|" नीरज पांडे ने यह भी कहा कि उन्हें देशभक्ति से सम्बंधित फिल्में बनाने में मजा आता है और वह आगे भी इसे बनाते रहेंगे|
उनका मानना है कि ऐसी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर बेहतर रिस्पांस मिलता है| 'बेबी' और 'अ वेडनेस डे' जैसी फिल्मों के निर्देशक ने कहा, "एमएस धोनी भी एक तरह से एक देशभक्ति फिल्म है| यह करप्शन के खिलाफ बात करती है|" फिल्म में युवराज सिंह की भूमिका के बारे में पूछे जाने पर निर्देशक ने कहा कि इसे युवराज सिंह भी पसंद करेंगे| उन्होंने कहा, "हम किसी को तकलीफ देना नहीं चाहते| यह एक साफ सुथरी फिल्म है और युवराज सिंह को यह जरूर पसंद आएगी|
आप किसी को तकलीफ देकर बड़े नहीं बनते हैं|" 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' नीरज पांडे की पहली बायोपिक फिल्म है| फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के अलावा कियारा आडवाणी, दिशा पाटनी और अनुपम खेर मैं कैरक्टर्स में हैं| फिल्म 30 सितंबर को प्रदर्शित हो रही है|



Find Out More:

Related Articles: