कसौटी के सेट पर हिना खान को मिला फेयरवेल, को-स्टार्स ने कान्स के लिए दी शुभकामनाएं

Singh Anchala
रविवार रात को हिना खान ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 में शिरकत करने के लिए फ्रांस रवाना हुईं। लेकिन इसके पहले हिना ने कसौटी जिंदगी के 2 में अपना आखिरी एपिसोड शूट किया। पैकअप के बाद शो के बाकी स्टार्स ने मिलकर हिना को फेयरवेल भी दिया। हिना, कान्स में अपनी फिल्म 'लाइन्स' का फर्स्ट लुक लॉन्च करेंगी। 
लास्ट एपिसोड की शूटिंग के बाद भी हिना के कोस्टार्स पार्थ समथान, एरिका फर्नांडीज और पूजा बैनर्जी ने मिलकर केक काटा था और हिना को उनके फ्यूचर के लिए शुभकामनाएं दी थीं। हिना ने शो के सेट पर हुए इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं।
फ्रैंच रिवेरा में 72वां कान्स फिल्म फेस्टिवल 14 मई से शुरू हो रहा है। इस बार हिना खान कान्स में डेब्यू कर रही हैं। जहां वो कारगिल वॉर पर बनी फिल्म 'लाइन्स' का फर्स्ट लुक लॉन्च करेंगी। हिना के अलावा वहां कंगना रनोट, सोनम कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन, दीपिका पादुकोण, एकता कपूर और प्रसून जोशी भी मौजूद होंगे। 


Find Out More:

Related Articles: