मेगन मर्कल के बच्चे आर्ची से मिलने की खबरों से Priyanka Chopra का इनकार

Singh Anchala
हाल में कुछ इंटरनैशनल मीडिया रिपोर्टस् में दावा किया गया था कि ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस शुक्रवार को प्रिंस हैरी और मेगन मर्कल के बेटे आर्ची हैरिसन माउंटबैटन—विंडसर से मिलने गए थे। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि प्रियंका और निक रॉयल गिफ्ट के तौर पर एक फेमस जूलरी ब्रैंड की जूलरी लेकर गए थे। 

अब इस मामले पर प्रियंका का रिस्पॉन्स सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा है कि ये सभी खबरें और रिपोर्ट्स में केवल अफवाह हैं और इनमें कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने एक इंटरनैशनल पब्लिकेशन को कोट करते हुए ट्वीट किया, 'हालांकि गिफ्ट का यह आइडिया अच्छा है लेकिन यह स्टोरी झूठ है और मैं केवल अपने काम से शहर में थी। मुझे उम्मीद इस स्टोरी का जो भी सूत्र है वह अपने फैक्ट्स चेक करें।' 

बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि प्रियंका और निक मशहूर टिफनी ऐंड कंपनी से बहुत सारे गिफ्ट महंगे गिफ्ट खरीदे थे जिसमें 250 डॉलर का चांदी का बबल ब्लोअर भी शामिल था। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को बेबी आर्ची बेहद प्यारे लगे। हालांकि इन खबरों से तो प्रियंका ने इनकार कर दिया है लेकिन देखना होगा कि वह अपनी इस रॉयल फ्रेंड के रॉयल बेबी से कब मिलती हैं। 





Find Out More:

Related Articles: