दबंग 3 / सलमान के पिता के रोल में नजर आ सकते हैं धर्मेन्द्र

Kumari Mausami

 दबंग 3 के पहले शेड्यूल की शूटिंग खत्म हो चुकी है.यह शूटिंग मध्य प्रदेश में की गई थी। इसके बाद फिल्म का कुछ हिस्सा मुंबई में फिल्माया जा रहा है। इसी बीच खबरें हैं कि फिल्म से धर्मेन्द्र भी जुड़ सकते हैं। दरअसल, धर्मेन्द्र फिल्म में सलमान के पिता की भूमिका में नजर आ सकते हैं। कहा जा रहा है कि उन्हें फिल्म में चुलबुल पाण्डेय के पिता प्रजापति पाण्डेय के रोल के लिए अप्रोच किया है। धर्मेन्द्र ने रोल के लिए हामी तो नहीं भरी है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि वो हां कर देंगे।

विनोद खन्ना को कर सकते हैं रिप्लेस: इस सीरीज की पिछली दो फिल्मों दबंग और दबंग 2 में सलमान के पिता का रोल विनोद खन्ना ने निभाया था जिनका निधन हो चुका है। विनोद खन्ना का गाल ब्लैडर कैंसर की वजह से 27 अप्रैल को निधन हुआ था। ऐसे में मेकर्स को उन्हें रिप्लेस कर किसी एक्टर को लाना हो होगा क्योंकि कहानी में पिता का रोल अहम है। 

फिल्म में नहीं दिखेंगी डिम्पल कपाड़िया: चर्चा थी कि दबंग 3 में सलमान की मां के किरदार में डिम्पल कपाड़िया की वापसी हो सकती है लेकिन मेकर्स ने इसका खंडन कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि दबंग में डिम्पल के रोल की मौत बताई गई थी इसलिए दबंग 3 में उनकी वापसी नहीं की जा सकती। फिल्म 2019 में 20 दिसंबर को रिलीज होगी। इसमें सलमान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज़ खान और साउथ एक्टर सुदीप भी नजर आएंगे। 

Find Out More:

Related Articles: