कुछ इस अंदाज में "कबीर सिंह" की एक्ट्रेस कर रही फिल्म का प्रमोशन, KISS सीन भी लग रहे नार्मल

Gourav Kumar
बॉलीवुड में इन दिनों फिल्म 'कबीर सिंह' अपने ट्रेलर के चलते सुर्खियां बटोर रहे है, इस फिल्म के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है। सभी को इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। शाहिद कपूर और कियारा अडवाणी इस फिल्म में अहम भूमिका में है। इस फिल्म में लोगों को शाहिद और कियारा की जोड़ी खूब पसंद आ रही है। फिलहाल दोनों सितारे अपनी फिल्म 'कबीर सिंह' के प्रमोशन में लगे हुए है। कियारा अडवाणी अपने सिंपल और स्वीट लुक में बहुत खूबसूरत दिख रही है तो वहीं शहीद के तेवर भी लोगों को दीवाना बना रहे है। बता दें कि 'कबीर सिंह' साउथ की सुपरहिट फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का हिंदी रीमेक है।


'कबीर सिंह' 21 जून को रिलीज होने जा रही है। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कियारा अडवाणी 'कबीर सिंह' को प्रोमोट करने में व्यस्त है और हो भी क्यों न आखिरकार कियारा की यह पहली फिल्म है जिसमें वह लीड रोल में नजर आ रही है।  ट्रेलर में शाहिद कपूर और कियारा अडवाणी की केमिस्ट्री और रोमांस को पसंद किया जा रहा है जिसके चलते हर किसी के जुबान पर इस रोमांटिक जोड़ी का नाम है। 2014 में आयी फिल्म 'फ़गली' से कियारा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की और बाद में वह हिंदी बायोपिक 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में साक्षी के कैरेक्टर में नजर आयी। कियारा के अभिनय को सबने सराहा और हाल ही में वह फिल्म कलंक में भी दिखाई दी।



फिल्म के ट्रेलर के साथ-साथ इसके गाने भी वाहवाही लूट रहे है जिसमें दोनों का किसिंग सीन चर्चा का विषय बना हुआ है। कियारा अपनी और शाहिद कपूर की केमिस्ट्री पर कहती है कि 'रोमांटिक केमिस्ट्री दिखाने के लिए दोनों को कोई मेहनत ही नहीं करनी पड़ी। सब कुछ बहुत नॉर्मल था। कभी-कभी ऐसा होता है कि आपको एक सीन को असल दिखाने के लिए बहुत मेहनत करना पड़ता है, लेकिन यह जो शाहिद के साथ मेरी केमिस्ट्री है, शाहिद एक ऐसे ऐक्टर हैं, जो ऐक्शन और कट के बीच काम करते हैं। मुझे कभी भी ऐसा नहीं लगा कि हम बहुत ज्यादा मेहनत करके कोई सीन शूट कर रहे थे।'


बता दें कि कियारा अडवाणी नेटफ्लिक्स फिल्म लस्ट स्टोरीज़ में अपने कामुक दृश्य को लेकर काफी समय तक सुर्खियों में बनी हुई थी। फिल्म में प्रीति का किरदार निभा रही कियारा प्यार और ब्रेकअप पर कहती है कि 'सबकी तरह ही मेरी असल जिंदगी में भी प्यार था, मेरा भी ब्रेकअप हुआ था। हार्टब्रेक से बाहर निकलने के लिए मैंने भी रोना-धोना किया, घर से कई दिनों तक बाहर नहीं निकली।' कियारा प्यार में विश्वास करती है और रिलेशनशिप के बारे में कहती है कि 'जब हम रिलेशनशिप में होते हैं तो अपनी एक अलग दुनिया में होते हैं, अपनी पहचान भी भूल जाते हैं। अपनी पहचान को बनाए रखना जरूरी है। इस समय मैं किसी भी तरह के रिलेशनशिप में नहीं हूं, इस समय काम पर पूरा फोकस रखा है, असल जिंदगी में कबीर सिंह जैसे आशिक का इंतजार है।'

Find Out More:

Related Articles: