अभिनेत्री व सांसद नुसरत जहां ने निखिल जैन संग लिए सात फेरे, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

Gourav Kumar
साऊथ फिल्म इंडस्ट्री की एक खबर इन दिनों सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है। बंगाली एक्ट्रेस और तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां शादी के बंधन में बंध गयीं है। खूबसूरत एक्ट्रेस नुसरत जहां की शादी की खबर आग की तरह पुरे सोशल मीडिया पर फैल गयी। 19 जून को तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां ने कोलकाता के बिजनसमैन निखिल जैन के साथ सात फेरे ले लिए हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गयी है, इन तस्वीरों में नुसरत जहां और निखिल जैन साथ में बहुत अच्छे लग रहे हैं।



तुर्की में एक्ट्रेस और तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां और निखिल जैन ने बहुत ही निजी तरिके से शादी कर ली है। बता दें कि  नुसरत जहां और निखिल जैन की शादी में दोनों के परिवार और कुछ मेहमान शामिल थे। बता दें कि नुसरत जहां  2019 के लोकसभा चुनाव में  टीएमसी के टिकट पर बशीरघाट सीट से मैदान में उतरीं और भाजपा के उम्मीदवार सायंतन बसु को साढ़े तीन लाख से ज्यादा वोटों से हरा कर जीत हासिल की। अभी हाल ही में नुसरत जहां और निखिल ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें सब के साथ साझा की जिसके बाद यह तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर छा गयी हैं।



शादी में नुसरत जहां मशहूर फैशन डिजायनर सब्यसाची मुखर्जी के डिजाइन किये गए खूबसूरत लहंगे में दिखाई दी और दूसरी तरफ निखिल ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी में बहुत हैंडसम लग रहे थे। नुसरत जहां शादी में लाल रंग के लहंगे में बहुत खूबसूरत लग रही थी। बताया जा रहा है कि इन दोनों खूबसूरत कपल का  प्री-वेडिंग फंक्शन शादी के दो दिन पहले से चल रहा था जिसकी किसी को कोई खबर नहीं थी। नुसरत जहां और निखिल की शादी में बांग्ला एक्ट्रेस  और जाधवपुर से टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती ने भी शिरकत की थी।



नुसरत जहां और निखिल की शादी के साथ-साथ अब बाकी के फंक्शन की भी तस्वीरें इंटरनेट पर दोनों ने शेयर की हैं। हल्दी सेरेमनी की तस्वीरों में भी नुसरत बहुत प्यारी लग रही थी। नुसरत की शादी की एक वीडियो भी सामने आयी जिसमें दोनों बहुत ही खुश नजर आ रहे हैं। बता दें कि  साल 2010 में नुसरत जहां ने एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीतकर अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी। नुसरत जहां और निखिल  पिछले साल ही मुलाकत हुई थी और दोनों बहुत अच्छे दोस्त बन गए। इन दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गयी और आज दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

Find Out More:

Related Articles: