मकाउ में अपने पति के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही दिव्यांका, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

Gourav Kumar
बॉलीवुड के साथ साथ टीवी जगत में भी कुछ सितारे ऐसे हैं जिनकी चर्चाएं अक्सर ही होती रहती है। इनमें अगर दिव्यांका त्रिपाठी का नाम लिया जाए तो ये गलत नहीं होगा। दिव्यांका खुबसूरत होने के साथ ही साथ एक बेहतरीन एक्ट्रेस भी हैं। आजकल दिव्यांका अपने पति विवेक दाहिया के साथ मकाउ में हॉलीडे एंजॉय कर रही हैं।



वहीं यह भी सच है कि दिव्यांका की फैन फॉलोविंग कुछ ऐसी है कि लोग उनके पल पल की खबर रखना चाहते हैं। इस बीच दिव्यांका की हॉलीडे वाली तस्वीरें जब सामने आई तो लोगों ने उसे खुब पसंद किया। इन तस्वीरों को दिव्यांका ने अपने इंस्टा पर शेयर किया है जिसमें आप देखेंगे कि इन दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। वैसे मकाउ जैसी खूबसूरत जगह पर इस कपल का होना सोने पर सुहागा की तरह है। 

इस दौरान ये दोनों ही इस खूबसूरत लोकेशन पर दिव्यांका विवेक के साथ लजीज खाने का लुफ्त उठाती नजर आईं। वहीं ये भी बताते चलें कि विवेक ने मकाउ में अपनी पत्नी को गले लगा कर अपने प्यार का इजहार करने का मौका हाथ से नहीं जाने दिया। लजीज खान के साथ साथ इस कपल ने मकाउ की वाइन का भी लुफ्त उठाया।


हालांकि दिव्यांका अक्सर ही बीजी रहती हैं लेकिन इसके बावजूद वो  अपने काम से समय निकल कर वेकेशन इंजॉय करने के लिए मकाउ पहुंच चुकी हैं। इतना ही नहीं मकाउ में दिव्यांका विवेक के साथ कैमरे के सामने जमकर पोज देती नजर आई। तस्वीरों में दिव्यांका काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही है। शॉर्ट ड्रेस में दिव्यांका का अंदाज देखने लायक है। इस दौरान यह कपल एक दूसरे की आंखों में खोए खोए नजर आए। जानकारी के लिए बता दें कि इस कपल की 8 जुलाई को वेडिंग ऐनिवर्सरी है। इसलिए ये दोनों काम से लंबा ब्रेक लिया है और छुट्टियां मनाने गए हैं।


Find Out More:

Related Articles: