जूतों की कीमत देख हैरान हुए ऋषि कपूर, बोले- 27 लाख के जूते, क्या पागलपन है?

Singh Anchala

कैंसर का इलाज करवाने के लिए ऋषि कपूर लंबे वक्त से न्यूयॉर्क में ही हैं। और आपको यह जानकर खुशी होगा की उनका इलाज पूरा हो गया और जल्द ही वो भारत लौटेंगे। इलाज के दौरान वो अपने मजेदार ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। न्यूयॉर्क शहर में तफरी करने निकले एक्टर एक जूतों के स्टोर पर पहुंचे। यहां एक जोड़ी जूतों की कीमत 27 लाख देखकर हैरान रह गए। फिर क्या था, जूतों की कीमत देख अपने अंदाज में उन्होंने ट्वीट कर दिया। 

जूतों की कीमत देख हैरान हुए ऋषि

ऋषि न्यूयॉर्क के सबसे बड़े जूतों के स्टोर पहुंचे, यहां 12,000 से ज्यादा जूतों की वैरायटी थी। लेकिन ऋषि का ध्यान केवल इनकी कीमत पर गया। उन्होंने अपने पहले ट्वीट में स्टोर को लेकर लिखा- सबसे बड़ा स्नीकर स्टोर। यहां 12,000 से ज्यादा जूते हैं। मैं हैरान हूं कि इनकी कीमत 27 लाख, 18 लाख, 17 लाख, 13 लाख और 3 लाख तक हैं।'

अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा- ''इन जूतों की कीमत पर ध्यान दें। इसे देख एक कहावत याद आ गई, 'जूता चांदी का हो या सोने का, पहनना तो पैरों में ही है।' पागलपन है ये।''

फैंस के आए फनी रिएक्शन 

दरअसल, इस दुकान में रखा हर एक जूता लाखों का है। इनकी कीमत 17 लाख से लेकर 27 लाख तक की है। ऋषि के ट्वीट करते ही फैंस के फनी रिएक्शन आना शुरू हो गए।

परिवार के साथ एंजॉय कर रहे हैं ऋषि

ऋषि अपने परिवार के साथ फिलहाल खूब एंजॉय कर रहे हैं। वो अपने बेटे रणबीर कपूर और दामाद भरत साहनी के साथ लंच पर गए जिसकी फोटो उनकी पत्नी नीतू सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस फोटो के साथ उन्होंने बेहद भावुक कैप्शन लिखा। नीतू ने लिखा- 'सच्चे दिल वाले हमेशा आकर्षित होते हैं। ये तीने बेहद स्ट्रॉन्ग हैं। मेरे सुपर हीरो हैं।' 

नीतू सिंह की इंस्टा पोस्ट




Find Out More:

Related Articles: