कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की पत्नी का शानदार ट्रांसफॉर्मेशन, 7 महीनों में हुईं Fat to Fit

Gourav Kumar
आज हर कोई फिट दिखने के लिए जद्दोजहद में लगा हुआ है चाहे वह सेलिब्रिटी हो या आम इंसान सभी अच्छा दिखना चाहता है। फिटनेस के मामले में बॉलीवुड के सितारें इन दिनों चर्चा में छाए हुए है। आए दिन कोई न कोई सेलब्रिटी अपनी फिटनेस के चलते सुर्खियां बटोरता नजर आ ही जाता है लेकिन इस बार सुर्खियां कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल डिसूजा बटोरती नजर आ रही हैं। लिजेल डिसूजा ने अपने फिटनेस गोल से सभी को हैरान कर दिया है। फिटनेस की रेस में अब फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सभी लोग हिस्सा ले रहे है और डांसर्स, कोरियोग्राफर्स से लेकर डायरेक्टर्स तक फिटनेस मंत्रा को अपना रहे हैं।


दरअसल सोशल मीडिया पर मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की पत्नी की लेटेस्ट तस्वीरें तहलका मचा रही हैं। बता दें कि लिजेल डिसूजा ने अपना वेट कम कर शानदार ट्रांसफॉर्मेशन किया है। उन्होंने अपने इस ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को चौंका दिया है। लिजेल डिसूजा के इस ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीर रेमो डिसूजा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से सभी के साथ शेयर की है। लिजेल डिसूजा ने अपनी फिटनेस पर ध्यान देते हुए पिछले साल अक्तूबर-नवंबर में फिटनेस यात्रा शुरू की थी और आज उसका परिणाम सबके सामने है। लिजेल डिसूजा के इस ट्रांसफॉर्मेशन से लोग अपनी फिटनेस के लिए और भी ज्यादा जागरूक होंगे।


View this post on Instagram
Now this is some dedication so proud of you @lizelleremodsouza you proved that impossible means I M POSSIBLE “. Keep inspiring me and keep loving me :) love. :)))) #transformatio #7 nov 18 to 3 jun 19. And special thanks to @_praveen_nair

A post shared by Remo Dsouza (@remodsouza) on


आपको बता दें कि कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने अपनी की तस्वीरें शेयर करते हुए उनकी तारीफ करते हुए लिखा कि 'लिजेल ने ये ट्रांसफॉर्मेशन 7 नवंबर 2018 से लेकर 3 जून 2019 में किया है।' सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल हो रही है। डांस की दुनिया में रेमो डिसूजा का नाम बहुत लोकप्रिय है। जब भी डांस की बात आती है तो लोगों की जुबान पर रेमो डिसूजा का नाम ही आता है। अपनी मेहनत के चलते आज रेमो डिसूजा को पूरी दुनिया जानती है। रेमो डिसूजा ने लिजेल के साथ लव मैरिज की थी, दोनों की मुलाकात डांस ग्रुप में हुई और दोनों ही डांस ग्रुप में बैकग्राउंड डांसर्स के तौर पर इसका हिस्सा थे, आज रेमो डिसूजा और लिजेल के दो बेटे हैं।


रेमो डिसूजा कोरियोग्राफर के साथ-साथ फिल्म निर्देशक भी है और उन्होंने बॉलीवुड के भाई जान सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' का निर्देशन भी किया था। फिल्म 'रेस 3' ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी। रेमो डिसूजा कई डांस रियल्टी शोज़ में बतौर जज दिखाई दिए है और वह अपनी डांस फिल्मों को लेकर भी सुर्खियों में छाए रहते है। डांस इंडिया डांस और 2010 में शो "झलक दिखला जा" में जज के रूप में वह माधुरी दीक्षित और मलाइका अरोड़ा खान के साथ दिखाई दिए थे। रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा दोनों ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते है और लोगों के साथ पोस्ट शेयर करते है, सभी को इन दोनों की तस्वीरें बहुत पसंद आती है।

Find Out More:

Related Articles: