इस एक्टर के साथ पूजा बत्रा ने गुपचुप रचाई दूसरी शादी, सामने आई हनीमून की तस्वीरें

Gourav Kumar
अक्सर ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बत्रा एक बार फिर से चर्चा में हैं। जी हाँ आपकी जानकारी के लिए बताते चलें की कुछ समय पहले ऐसा सुनने में आ रहा था की पुजा, नवाब शाह को डेट कर रही हैं। वहीं अब खबर है कि बॉलीवुड को कई हिट फिल्म देने वाली पूजा बत्रा ने बॉलीवुड एक्टर नवाब शाह से शादी कर ली है और मजे की बात तो ये है की इस खबर को पूजा की बेस्ट फ्रेंड कश्मीरा शाह ने भी कंफर्म कर दिया है।



सोशल मीडिया के जरिये कश्मीरा अपनी बेस्ट फ्रेंड पूजा को बधाई देते हुए कहती हैं, 'मैं दुआ करती हूं कि पूजा को दुनिया की सारी खुशियां मिले। पूजा को भी खुश रहने का हक है। मैं बहुत उत्साहित हूं। नवाब का हमारे परिवार में स्वागत है।' पूजा और नवाब ने जम्मू-कश्मीर में शादी की है। आपको बता दें कि नवाब शाह सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है में नजर आ चुके हैं।
हालांकि इससे पहले नवाब ने ईद पर इंस्टाग्राम के जरिए पूजा के साथ अपना रिलेशन कंफर्म किया था और उन्होंने अपनी और पूजा की एक फोटो शेयर की थी। जिसके कैप्शन में उन्होने लिखा था कि उन्हें 46 साल बाद अपनी सोलमेट मिली है। ईद के बाद से नवाब लगातार पूजा के साथ तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।


View this post on Instagram
If you can’t find the sunshine, be with the sunshine ❤️🦋🎩🦂

A post shared by Nawab Shah (@nawwabshah) on


हालांकि अभी तक दोनों में सी किसी ने भी अपने सोशल अकाउंट पर शादी की कोई भी तस्वीर नही शेयर की है मगर आपको ये भी बता दें की नवाब ने 7 दिन पहले एक विडियो शेयर की थी, जिसमें उनका और एक्ट्रेस पूजा बत्रा का हाथ दिखाई दे रहा है और एक्ट्रेस के हाथ में लाल चूड़ा इस बात का इशारा कर रहा है कि दोनों ने शादी कर ली है। इसके साथ ही इस वीडियो पर नवाब शाह ने कैप्शन दिया है, 'एक कहानी जिस पर फिल्म बनाई जा सकती है।' इसके साथ ही नवाब शाह ने हार्ट का इमोजी भी शेयर किया है।



View this post on Instagram
A story you can make a movie on ❤️🦋🥂🤪🎬🎥

A post shared by Nawab Shah (@nawwabshah) on



फिलहाल शादी के बाद दोनों ही इस समय दोनों गोवा में हैं और निश्चित रूप से अपना हनीमून एंजॉय कर रहे हैं। बता दें कि ये पूजा की दूसरी शादी है, इससे पहले पूजा ने साल 2002 में सर्जन डॉक्टर सोनू अहलूवालिया से शादी की थी और अमेरिका जाकर बस गई थीं। बाद में करीब 9 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। इतना ही नहीं बल्कि खुद एक्ट्रेस पूजा ने अपने और नवाब की कई सारी फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हुई है। एक फोटो में पूजा ने लिखा है, 'हर रोज मैन क्रश नवाब शाह'।


View this post on Instagram
Man Crush Everyday @nawwabshah

A post shared by Pooja Batra (@poojabatra) on

बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा बत्रा फिल्म विरासत, भाई, फर्ज, हसीना मान जाएगी, नायक, द रियल हीरो, एबीसीडी 2 जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी हैं। तो वहीं नवाब शाह की अगली फिल्म दबंग 3 है। वे एक बार फिर दबंग 3 में सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। अपनी दमदार पर्सनालिटी और मस्कुलर बॉडी की वजह से नवाब जाने जाते हैं।

Find Out More:

Related Articles: