दिशा पाटनी ने बैकफ्लिप करने के बाद कहा, अब डर हुआ खत्म, शेयर किया विडियो

Gourav Kumar
बॉलीवुड इंडस्ट्री में आपको कई ऐसे नाम सुनने को मिल जाएंगे जो अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के लिए काफी मशहूर हैं मगर कुछ ऐसे नाम भी हैं जो एक्टिंग के साथ ही साथ अपनी फिटनेस के लिए भी मशहूर हैं जिसमे टॉप लिस्ट में दिशा पाटनी का नाम भी शुमार है। बता दें की दिशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, वे अक्सर जिम और डांस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वे अपने आपको ज्यादा से ज्यादा चैलेंज करने की कोशिश करती हैं और कई बार वे फिटनेस के नए आयाम छूते हुए नज़र आती हैं।


वैसे तो दिशा ज़्यादातर अपने बॉयफ्रेंड टाइगर श्रोफ़ के साथ स्पॉट होती हैं और उनकी वजह से ही चर्चा में बनी रहती हैं मगर अभी हाल ही में दिशा ने कुछ अलग ही कारनामा किया है। बताते चलें की उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं की दिशा को सेल्फ बैकफ्लिप करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि उनकी बैकफ्लिप पूरी तरह से परफेक्ट नहीं थी लेकिन उन्होंने वीडियो के कैप्शन में इस बात को मानते हुए लिखा कि कम से कम अब बैकफ्लिप का डर खत्म हो गया है।



गौरतलब है कि इंडस्ट्री में कई सितारे बैकफ्लिप को लेकर चर्चा में रहे हैं। हाल ही में सुष्मिता सेन ने एक वीड‍ियो शेयर  किया था, उसमें वो बैक फ्ल‍िप मारते पावर रिंग एक्सरसाइज करते दिख रही थी। इसके अलावा सलमान खान भी बैकफ्लिप लगाते हुए पानी में कूद गए थे, उन्होंने ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। बता दें कि अभी हाल ही में सलमान और दिशा फिल्म "भारत" में भी साथ नज़र आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। इस फिल्म में कटरीना कैफ, सुनील ग्रोवर, शशांक सनी अरोड़ा और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे नज़र आए थे। रेस 3 को क्रिटिक्स से मिले खराब रिस्पॉन्स के बाद फिल्म भारत सलमान के लिए एक बेहतर फिल्म साबित हुई है। आपको यह भी बताते चलें की फिलहाल दिशा पाटनी, मोहित सूरी की फिल्म 'मलंग' में भी काम कर रही हैं, इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू जैसे नामी सितारे नज़र आएंगे।

Find Out More:

Related Articles: