आशा भोंसले ने पूछा- क्या अब मैं "हरे कृष्ण, हरे राम' गा सकती हूं? यूजर्स ने दिए मजेदार जवाब

Kumari Mausami

23 जुलाई को 49 हस्तियों ने मोदी को पत्र लिखकर कहा था- ‘जय श्री राम’ हिंसा भड़काने का एक नारा बन गया है। इसके नाम पर मॉब लिंचिंग की घटनाएं हो रही हैं। देश में चल रहे इस माहौल पर सिंगर आशा भोंसले ने एक ट्वीट किया, जिसके बाद उनके ट्वीट पर लोगों के मिले-जुले रिएक्शन आए। 


आशा भोंसले ने शुक्रवार को एक ट्वीट करते हुए पूछा- "दम मारो दम, बोलो सुबह शाम, हरे कृष्ण, हरे राम", क्या मैं इस सदाबहार गाने को गा सकती हूं। इस पर कुछ कमेंट्स मजेदार थे। कुछ यूजर्स ने आशा को निष्पक्ष न होने और मोदी सरकार का पक्ष लेने जैसी बातें लिखकर ट्रोल भी किया। 



आशा बोलीं मजाक किया था : एक टीवी न्यूज चैनल ने सवाल किया तो आशा ने कहा - "मैंने केवल मजाक किया था। जो आज के समय में चल रहा है, ये उसके लिए मेरे विचार थे। इसका दूसरा कोई और मतलब नहीं है। मैं इस बारे में और कुछ नहीं कहूंगी।"



Find Out More:

Related Articles: