'साहो' : प्रभास का रिलीज़ किया ये पोस्टर दर्शकों की बेसब्री बढ़ा देगा

Singh Anchala

प्रभास और श्रद्धा कपूर की जल्द रिलीज होने जा रही फिल्म 'साहो' के लिए रिलीज होने में केवल एक महीना बाकी है। प्रभास अपने इंस्टाग्राम पेज पर श्रद्धा कपूर के साथ 'साहो' के इस नए एक्शन से भरपूर पोस्टर को शेयर करके सबको चौंका दिया है। पोस्टर में प्रभास और श्रद्धा सबसे स्टाइलिश तरीके से दुश्मनों पर बंदूक तानते हुए नजर आ रहे हैं।


अभिनेता प्रभास ने इसे पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "हाय डार्लिंग्स! आशा है कि आपको यह एक्शन पोस्टर पसंद आया होगा.. #Saaho 30 अगस्त को आने वाली है!'' यह दूसरी बार है जब प्रभास ने अपने ऑफीशियल एकाउंट से फिल्म की नई रिलीज डेट पर मोहर लगाई है।


पहले यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे 30 अगस्त तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। 'साहो' सुजीत द्वारा निर्देशित है और तेलुगु, हिंदी, तमिल और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।


Find Out More:

Related Articles: