42 में भी चित्रांगदा सिंह ने दिखाया ग्लैमरस अंदाज, बारिश में जंपसूट पहन लग रही थीं बला की खूबसूरत

Gourav Kumar
मानसून हर जगह अपना असर दिखा रहा है और गर्मी में राहत दे लोगों को सुकून पहुंचा रहा है। मुंबई में मानसून ने बहुत पहल ही दस्तक दे दी है और यहां सभी लोग बारिश का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। जब सभी बारिश एन्जॉय कर रहे हैं तो ऐसे में बॉलीवुड सितारें पीछे कैसे रह सकते हैं। बॉलीवुड के सितारें भी जमकर बारिश के मजे लेते नजर आ रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह इस हसीन मौसम में स्पॉट की गयी और अब उनका यह दिलकश अंदाज सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह बांद्रा के एक सैलून के बाहर नजर आयी और उनका अंदाज एक दम अलग था जिसके लोग अब कायल हो रहे हैं।



बॉलीवुड की जानी मानी अदाकाराओं में से एक चित्रांगदा सिंह इन दिनों लाइमलाइट से थोड़ी दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वह अपने लुक और फिटनेस को लेकर वह छायी रहती हैं। बांद्रा के एक सैलून के बाहर चित्रांगदा सिंह बारिश में मौसम का लुत्फ उठाती नजर आयीं। चित्रांगदा सिंह ब्लू एंड व्हाइट जंपसूट में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं और पुरे इंटरनेट पर इनकी तस्वीरें आग लगा रही हैं। ब्लू एंड व्हाइट जंपसूट पर उनके खुले बाल और ब्लैक शेड्स उनके लुक को कम्पलीट करते नजर आ रहे हैं। तेज हवा और बारिश में चित्रांगदा सिंह कैमरे में जमकर पोज देती नजर आयी। चित्रांगदा सिंह अपने इस ऑउटफिट में बेहद हॉट लग रही हैं।



चित्रांगदा सिंह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं और लोग इन्हें बहुत पसंद भी कर रहे हैं। बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा चित्रांगदा सिंह के लाखों चाहने वाले हैं जो उन्हें बहुत प्यार करते हैं। सोशल मीडिया पर तस्वीरों में चित्रांगदा सिंह की जुल्फे हवा से बाते करती नजर आ रही हैं, हवा में उठती उनकी जुल्फे उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही हैं। खूबसूरती के साथ लोग उनकी फिटनेस के भी कायल हैं और उनको सोशल मीडिया पर भी फॉलो करते हैं। 42 साल की हो चुकी चित्रांगदा सिंह अभी भी बहुत फिट और खूबसूरत नजर आती हैं। लोग उनके लुक और फिटनेस से उनकी उम्र का अंदाजा भी नहीं लगा पाते हैं।



बॉलीवुड में 2003 में चित्रांगदा सिंह से एंट्री ली और वह फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें' में नजर आयीं। 'देसी बॉयज', 'ये साली जिंदगी' और 'आई मी और मैं' जैसी कई फिल्मों में चित्रांगदा सिंह अभनिय करती नजर आयीं। फिल्मों के अलावा चित्रांगदा सिंह कई आइटम सॉन्ग में नजर आ चुकी हैं जिसमें से एक फिल्म 'गब्बर' का गाना 'आओ राजा' हैं जिसमें चित्रांगदा अपनी कातिलाना अंदाज से सबका दिल जीतती नजर आयी थी। यह गाना बहुत लोकप्रिय हुआ था और सभी चित्रांगदा के दीवाने बन गए थे। बता दें कि चित्रांगदा की शादी भारतीय गोल्फ़ खिलाडी ज्योति रंधावा से हो चुकी है। चित्रांगदा से पहले बॉलीवुड की अदाकारा तमन्ना की भी बारिश की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

Find Out More:

Related Articles: