सोशल मीडिया पर छाया 'कबीर सिंह' फेम कियारा का फोटोशूट, क्रॉप टॉप में दिखाया क्लीवेज

Gourav Kumar
बॉलीवुड की फिल्म 'कबीर सिंह' का जादू अभी भी लोगों के बीच बरकरार है और यह फिल्म ब्लॉकबस्टर फिल्मसाबित हुई है। शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की जोड़ी ने सभी का दिल जीता है। इस फिल्म में सीधी साधी दिखने वाली प्रीती का किरदार निभा कियारा ने सभी की वाहवाही लूटी है और अब वह अपने बोल्ड और हॉट अवतार से सभी को अपना कायल करती दिखाई दे रही हैं। 'कबीर सिंह' की सक्सेस के बाद अभिनेत्री कियारा आडवाणी के सितारें बहुत बुलंद दिखाई दे रहें हैं। सोशल मीडिया पर आजकल कियारा आडवाणी का लेटेस्ट फोटोशूट सबके होश उठाता नजर आ रहा है। सभी लोगों को कियारा आडवाणी का यह स्टाइलिश और बोल्ड अवतार खूब रास आ रहा है।



बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने हाल ही में फोटोशूट कराया है जिसकी तस्वीरें कियारा ने अपने इंस्टाग्राम से साझा की हैं जिसके चर्चे पुरे इंटरनेट पर हो रहे हैं। फिल्म 'कबीर सिंह' में सिंपल सूट्स और साड़ियों में दिखाई देने वालीं कियारा ने एक मैगजीन के लिए काफी बोल्ड फोटोशूट करवाया हैं जिसमें वह बेहद स्टाइलिश दिखाई दे रही हैं। दरअसल कियारा ने Hello मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं और लोग उनके इस अनोखे अंदाज के फैन हो गए हैं। Hello मैगजीन के फोटोशूट में कियारा ने मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए आउटफिट्स पहने हैं।



मनीष मल्होत्रा के डिजाइनर आउटफिट्स में कियारा कातिलाना अंदाज में कैमरे को पोज देती दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में से एक तस्वीर में कियारा प्लेन प्लीटेड स्कर्ट और क्रॉप टॉप में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। प्लेन प्लीटेड स्कर्ट में आगे की तरफ से कटआउट डिटेलिंग है जो की बहुत ही स्टाइलिश लग रही है और इस ऑउटफिट पर हैवी ज्वैलरी, सटल मेकअप और न्यूड लिपस्टिक कियारा के लुक को परफेक्ट बना रही है। कियारा ने इस ड्रेस पर अपना बालों को खुला रखा है जो उनकी खूबसूरती को और बढ़ाता दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर को लाखों लोगों ने लाइक किया है और अभी भी लोगों के लाइक्स जारी हैं।



कियारा अपनी दूसरी तस्वीर में जिसमें उन्होंने फ्रिल लहंगे के साथ ब्रालेट ब्लाउज पहना हुआ है, इसमें भी वह बेहद हॉट लग रही हैं। फ्रिल लहंगे और ब्रालेट ब्लाउज के साथ सटल हैवी चोकर पहने हुए कियारा मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक में बहुत ही प्यारी दिखाई दे रही हैं। इस खूबसूरत ऑउटफिट पर कियारा ने अपने बालों को सेंटर पार्टिंग के साथ सॉफ्ट कर्ल में ओपन रखा हुआ है। कियारा की लेटेस्ट तस्वीरें जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कियारा बहुत जल्द करीना-अक्षय की फिल्म 'गुड न्यूज' में दिखाई देंगी और इसके अलावा कियारा फिल्म  'लक्ष्मी बाॅम्ब' में नजर आएंगी।

Find Out More:

Related Articles: