सिंगर हनी सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Kumari Mausami
मशहूर गायक हनी सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। हनी सिंह के खिलाफ ये वारंट सात साल पुराने एक मामले में हाजिर न होने पर अदालत ने जारी किया है। दरअसल, अमिताभ ठाकुर ने 31 दिसम्बर 2012 को गोमतीनगर में एफआईआर दर्ज कराई थी जिसमें हनी सिंह पर अश्लील गाना गाने का आरोप लगाया गया था। 



शिकायतकर्ता का कहना था कि इंटरनेट पर चल रहा हनी सिंह का गाना महिलाओं के प्रति असम्मान व गंभीर अपराधों को बढ़ावा देने वाला है। 27 जून 2013 को विवेचना के बाद पुलिस ने इस मामले में हनी सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 292, 293 व 294 में आरोप पत्र दाखिल किया था।



23 दिंसबर 2013 को अदालत ने आरोप पत्र पर संज्ञान लेते हुए हनी सिंह को पेश होने का समन भेजा था लेकिन तब हनी सिंह उपस्थित नहीं हुए। इसीलिए अदालत ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है।



बता दें कि, मामले की अगली सुनवाई 11 सितम्बर है। बता दें कि अमिताभ ठाकुर ने 31 दिसम्बर 2012 को गोमतीनगर में एफआईआर दर्ज कराई थी जिसमें हनी सिंह पर अश्लील गाना गाने का आरोप लगाया गया था। 


Find Out More:

Related Articles: