बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। जैकलीन फर्नांडीज ने 14 साल की उम्र में बहरीन में टीवी शो को होस्ट किया था। जैकलीन के बारे में ऐसी और भी कई हैरान करने वाली बातें हैं। श्रीलंका की एक्टर, पूर्व मॉडल, और मिस श्रीलंका यूनिवर्स पेजेंट 2006 की विजेता, जैकलीन ने रॉय, जुडवा 2, रेस सीरीज, हाउसफुल 2 और 3 जैसी फिल्मों में काम कर भारतीय दर्शकों का दिल जीता। उनकी आने वाली फिल्म है 'ड्राइव'। 11 अगस्त, 1985 को जन्मी जैकलीन फर्नांडीज ने बॉलीवुड में अलादीन फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की और उसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज हम आपको जैकलीन फर्नांडीज के जन्मदिन के मौके पर उनके कार कलेक्शन के बारे में बता रहे हैं।
रेंज रोवर वॉग
इंजन और पावर की बात की जाए तो रेंज रोवर वॉग में 3.0 लीटर का 6 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 240 बीएचपी की पावर और 600 एनएम का टार्क जनरेट करता है। कीमत की बात की जाए तो इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत करीब 1.6 करोड़ रुपये है।
बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज
इंजन और पावर की बात करें तो बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज में 2993 सीसी का इंजन आता है जो 261 बीएचपी की पावर और 620 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात करें तो यह सेडान 19 किमी प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है। कीमत की बात की जाए तो इस सेडान की एक्स शोरूम कीमत करीब 66 लाख रुपये है।
मर्सिडीज मेबैक एस 500
इंजन और पावर की बात करें तो मर्सिडीज मेबैक एस 500 में 4663 सीसी का इंजन आता है जो 459 बीएचपी की पावर और 700 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात करें तो यह सेडान 7.81 किमी प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है। कीमत की बात की जाए तो इस सेडान की एक्स शोरूम कीमत करीब 2.6 करोड़ रुपये है।