डिलीवरी के 11 दिन बाद गंजी टॉप में एकदम फिट दिखीं अर्जुन की गर्लफ्रेंड

Gourav Kumar
बॉलीवुड के गलियारों में सितारों के ब्रेकअप, शादी, तलाक की खबरें जोरों पर हैं। कभी कोई किसी ने अलग हो रहा है, कभी कोई किसी को डेट कर रहा है तो कभी किसी के शादी के चर्चे हो रहे हैं ये सभी खबरें इन दिनों बॉलीवुड में बहुत सामने आ रही हैं। इसी सिलसिले में इन दिनों बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल सुर्खियों में छाए हुए हैं। अर्जुन रामपाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादातर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। इस बार उनका चर्चा में आने का कारण उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स की फिटनेस हैं जिसे देखकर सभी हैरान हैं क्योंकि वह डिलीवरी के बाद भी बहुत फिट नजर आ रही हैं जिसकी तस्वीरें अब वायरल हो रही हैं।



दरअसल 18 जुलाई को अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने बेटे को मुंबई के ह‍िंदुजा हॉस्पिटल में जन्म दिया है और दोनों ने अपने बेटे के नाम अरिक रखा है। अर्जुन की अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला और बेटे अरिक रामपाल के साथ भी बहुत सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने को मिली थीं। डिलीवरी के बाद गैब्रिएला फिटनेस गोल को पूरा करती दिखाई दीं। बांद्रा में गैब्रिएला और अर्जुन को देखा गया जिसे कैमरे में कैद किया गया और अब वह तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में गैब्रिएला बहुत फिट दिखाई दे रही हैं, उन्होंने गंजी टॉप के साथ व्हाइट लूज लोअर और डेनिम शर्ट को अपनी कमर पर बांधा हुआ है।



गंजी टॉप के साथ व्हाइट लूज लोअर में गैब्रिएला के कर्ली बाल और ग्रे स्नीकर्स उनके लुक को पूरा कर रहे हैं। अर्जुन और उनकी गर्लफ्रेंड के साथ तस्वीरों में गैब्रिएला की दोस्त भी नजर आ रही हैं। सभी गैब्रिएला की तस्वीरों को देखकर उनसे उनकी फिटनेस का राज पूछते नजर आ रहे हैं और पूछे भी क्यों ना डिलीवरी के 11 दिन बाद वह इतनी फिट जो दिखाई दे रही हैं। बता दें कि अर्जुन ने 20 साल बाद अपनी पत्नी मेहर से तलाक ले लिया था और अब वह गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के साथ हैं। मेहर से तलाक लेने के बाद भी अर्जुन का अपनी बेटियों से बहुत ज्यादा जुड़ाव हैं और उनकी दोनों बेटियां अ%

Find Out More:

Related Articles: