ऐश्वर्या ने पेरिस फैशन वीक के ग्रैंड इवेंट में दिलों पर राज किया
कैटवॉट के दौरान ऐश्वर्या अपने कॉन्फिडेंस भरे अंदाज से लोगों पर जादू का असर डाला। ऐश्वर्या का ऐसा अंदाज काफी समय बाद देखने को मिला। वैसे ऐश्वर्या अंतर्राष्ट्रीय मौक़ों पर शिरकत करती नज़र आती हैं। इससे पहले इन्हे कांस फिल्म फेस्टिवल में भी ऐश ने शिरकत की थी।
इस अवसर पर ऐश्वर्या के साथ उनकी बेटी आराध्या भी हैं। मां की तरह आराध्या ने भी फ्लोरल प्रिंट की ड्रेस कैरी की। कान फिल्म फेस्टिवल हो या पेरिस फैशन वीक ऐश्वर्या अपनी बेटी को जरूर साथ ले जाती हैं। जहां आराध्या भी हमेशा मां से मैचिंग करते हुए कपड़ों में नजर आती हैं।