अक्षय कुमार ने शेयर किया लक्ष्मी बॉम्ब में अपना First Look
नवरात्रि के मौके पर बॉलीवुड के सुपर स्टार अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म लम्मी बॉम्ब का फर्स्ट लुक शेयर कर दिया है। इस लुक में अक्षय कुमार मांग दुर्गा की प्रतिमा के साथ महिला के किरदार में नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार ने ट्वीट कर खुद इस फिल्म की जानकारी दी है साथ ही नवरात्र और देवी की शक्ति से कनेक्शन भी बताया है। उन्होंने बताया कि नवरात्रि ऐसा अवसर है जब आप अपने भीतर की ताकत को पहचानते हैं। बॉलीवुड के वर्सेटाइल एक्टर कहे जाने वाले अक्षय ने लुक शेयर करते हुए लिखा कि वह इस किरदार के लिए उत्साहित होने के साथ साथ नर्वस हैं।
अक्षय कुमार का यह अवतार काफी पावरफुल लग रहा है। वह लाल साड़ी और चूड़ी पहने नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म का ये लुक कई जिज्ञासाएं पैदा करता है। यह बात तो पक्की है कि उनका ये रोल बेहद खास होगा। फॉक्स स्टार स्टूडियो के बैनर तले लक्ष्मी बॉम्ब का निर्माण किया जाएगा, वहीं राघव लारेंस इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में नजर आएंगी कियारा आडवाणी। यह फिल्म हॉरर कॉमेडी फिल्म होगी। ऐसा भी कहा जा रहा है कि यह फिल्म 2011 में आई तमिल फिल्म मुन्नी 2 की हिंदी रीमेक है।
इससे पहले फिल्म का एक पोस्टर आया था जिसमें एक धमाके जैसा साइन नजर आ रहा था जिसके बीच में अक्षय कुमार आंखों में काजल लगाते नजर आए थे। अक्षय कुमार का रोल कैसा है, वह आंखों में काजल क्यों लगा रहे हैं, इसके बारे में अभी खुलासा नहीं हुआ था।
अक्षय और कियारा के अलावा इसमें तुषार कपूर, आर माधवन भी हो सकते है। वर्कफ्रंड की बात करें, तो अक्षय कुमार हाल ही में फिल्म मिशन मंगल में नजर आए थे। अब वह हाउसफुल 4, गुड न्यूज और सूर्यवंशी पर काम कर रहे हैं।