#ShutDownFilmCity सोशल मीडिया पर कर रहा है ट्रेंड, वजह बेहद खास
दरअसल, करण जौहर ने ट्वीट किया, ये तो नरसंहार है! हम अपने सबसे बड़े दुश्मन हैं! इन्फ्रास्ट्रक्चर कभी भी प्रकृति से पहले नहीं हो सकता है! हमें रुक जाना चाहिए! #SaveAarey
करण के इस ट्वीट पर लेखक आशीष चांदोरकर ने ट्वीट किया कि आरे कार डिपो के लिए प्रस्तावित 20X पर फिल्म सिटी स्थित है। यह संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के किनारे पर है। मुंबई में और भी हरियाली हो जाएगी अगर फिल्म सिटी को हटा दिया जाए और वहां पेड़ लगा दिए जाए।
इसके बाद से ट्विटर पर हैशटैग शट डाउन फिल्म सिटी चलने लगा।वहीं एक यूजर के ट्वीट के जवाब में वरुण ने लिखा, यह भी निश्चित रूप से गलत है, लेकिन पहले जो गलत हुआ उसे दोबारा दोहराने की जरूरत नहीं है। यह आरोप मढ़ने का खेल नहीं हो रहा है दलवी साहब। अभी जो सही है हमें वहीं करना चाहिए।
क्या है मामला...बता दें कि मुंबई में आरे में मेट्रो कार शेड बनाया जा रहा है और इसके लिए आरे के जंगलों के 2,700 पेड़ काटे जाने है जिसका विरोध किया जा रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इसके विरोध में हैं।