शादी के बाद इतनी बदल गईं बिपाशा बसु, पति के साथ दुर्गा पूजा में आईं नजर

frame शादी के बाद इतनी बदल गईं बिपाशा बसु, पति के साथ दुर्गा पूजा में आईं नजर

Gourav Kumar
बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बासु पति करण सिंह ग्रोवर के साथ विजयदशमी के दिन मां दुर्गा के पंडाल में पहुंची। बता दें, विजयदशमी के बंगाल में सिंदूर खेला का जश्न धूमधाम से मनाया जाता है। मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन से पहले सभी महिलाएं एक दूसरे को सिंदूर लगाते हुए सिंदूर खेला का जश्न मनाती है। बिपाशा बासु इस इस दौरान खुशमिजाज अंदाज के साथ इस जश्न का मजा लेती हुई दिखाई दी।



विजयदशमी के मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बासु बेहद खूबसूरत अंदाज के साथ कैमरा में कैद हुई। बिपाशा बासु के चेहरे पर लाला रंग का सिंदूर लगा हुआ था। दरअसल, पश्चिम बंगाल वहां की सभी महिलाएं विजयदशमी के दिन सिंदूर खेला धूमधाम से मनाती है।



सामने आई ताजा तस्वीरों में आप साफ तौर पर देख सकते हो की कैसे बिपाशा बासु सिंदूर में रंगी में रंगी नजर आई। बिपाशा बासु ने बंगाली महिलाओं के साथ सिंदूर खेला खेलने के बाद पति करण सिंह ग्रोवर की लंबी उम्र की कामना की है। इस दौरान बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर एक दूसरे के साथ बहुत अच्छी लग रहे थे।

Find Out More:

Related Articles: