फिर हंसाने आए नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सामने आया 'मोतीचुर चकनाचूर' का ट्रेलर

Singh Anchala
बॉलीवुड के बहुत ही दमदार एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी जल्द ही अपनी फिल्म के जरिये धूम मचाने के लिए तैयार हैं। आपको बता दें कि उनकी और अथिया शेट्टी की आने वाली फिल्म मोतीचुर चकनाचूर का मजेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है जो आप यहां देख सकते हैं। इस फिल्म के ट्रेलर में नवाज, पुस्पिंदर त्यागी के रोल में हैं जो कि शादी करने के लिए उतावले हैं लेकिन ज्यादा उम्र होने की वजह से उनकी शादी नहीं होती।


वहीं अथिया शेट्टी, एनी के किरदार में हैं जो चाहती हैं कि उनका होने वाला पति उन्हें शादी के बाद वर्ल्ड टूर पर ले जाए। वहीं इस फिल्म में नवाज की तलाश तब पूरी होती है जब उनकी मुलाकात एनी से होती है। वहीं इस फिल्म की पूरी कहानी इन दोनों के इर्द-गिर्द बुनी गई है। जो कि काफी मजेदार है और आपको देखकर खूब हंसी आने वाली हैं।


नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म मोतीचूर चकनाचूर 15 नवंबर को रिलीज होगी और इसे देबामित्रा बिश्वाल डायरेक्ट कर रहे हैं और इसे राजेश भाटिया और किरण भाटिया ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में काफी ऐसे सीन हैं जो आपको हंसा हंसा कर लौट-पौट कर देंगे। इस ट्रैलर को आए कुछ ही समय हुआ है लेकिन इसे लोगों का प्यार मिलने लगा है तो आइए देखने हैं इस फिल्म का ट्रैलर।


Find Out More:

Related Articles: