टीवी की ‘डायन’ ने वन पीस में दिखाई दिलकश अदाएं, वायरल हो रही तस्वीरें

Gourav Kumar
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से टेलीविजन की दुनिया तक का सफर तय करने वालीं मोनालिसा ने अच्छी फैन फॉलोइंग बना ली है। सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। मोनालिसा भी अपने फैंस को निराश ना करते हुए अपनी तस्वीरें औऱ वीडियोज उनके साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है। मोनालिसा के फैंस ने इन तस्वीरों पर लाइक्स और कमेंट्स की झड़ी लगा दी है।



इस फ्लोरल वन पीस में मोनालिसा काफी ग्लैमरस लग रही हैं। मोनालिसा की इन तस्वीरों पर फैंस सुपरहॉट जैसे कमेंट्स कर रहे हैं। किसी समुद्री क्रूज पर मोनालिसा का ये अंदाज भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वेस्टर्न आउटफिट में मोनालिसा की तस्वीरें कुछ ज्यादा ही पसंद की जाती हैं। मोनालिसा साड़ी में भी अकसर अपने फैंस का दिल लूटती नजर आ जाती हैं। मोनालिसा इन दिनों एकता कपूर के शो नजर में डायन का किरदार निभा रही हैं, इस शो में मोनालिसा की एक्टिंग को खूब सराहा जा रहा है।

Find Out More:

Related Articles: