जब बेटे के साथ मलाइका ने शेयर की फोटो तो सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट

Kumari Mausami
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपने फैंस के लिए न सिर्फ अपने शानदार फोटोज शेयर करती रहती हैं बल्कि साथ ही साथ इंस्टा स्टोरी पर भी अपने फैंस को सरप्राइज देती रहती हैं। ऐसे में मलाइका का एक फोटो सुर्खियों में है।


दरअसल हाल ही में मलाइका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर किया। फोटो में मलाइका के साथ उनके बेटे अरहान खान भी नजर आ रहे हैं। इस फोटो पर मलाइका ने लिखा, 'जब बेटा इतना अच्छा बनकर माँ का ख्याल रखता है।'



सोशल मीडिया पर इस फोटो को जैकी जे ठक्कर नामक एक सोशल मीडिया यूजर ने शेयर किया और सवाल पूछा- 'ये गलत क्यों लग रही है ? इस पर अलग अलग यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। किसी यूजर ने कहा कि फोटो गलत है तो वहीं किसी ने कहा कि तुम्हारी सोच में गलती है।



बता दें कि कुछ दिनों पहले मलाइका ने मुंबई में अपना 46वां जन्मदिन मनाया था। उनकी पार्टी में इंडस्ट्री के कई नामचीन चहरे शामिल हुए थे। इस लिस्ट में अर्जुन कपूर, करीना कपूर खान, करण जौहर, करिश्मा कपूर, शनाया कपूर, अनन्या पांडे, जाह्नवी कपूर और अर्जुन रामपाल जैसे लोग शामिल थे।



गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ रिश्तों की खबरों को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। दोनों अक्सर साथ में नजर आते हैं। रिलेशनशिप को लेकर मलाइका या अर्जुन ने साफ तौर पर कुछ भी नहीं कहा है। वहीं दोनों की शादी की खबरें भी कई बार सामने आई हैं, हालांकि कुछ वक्त पहले अर्जुन ने कहा था कि वो जब भी शादी करें तो मीडिया को जरूर बताएंगे।


Find Out More:

Related Articles: