अनुष्का शेट्टी जन्मदिन विशेष : एक योगा इंस्ट्रक्टर से कैसे बनी बाहुबली की देवसेना

Singh Anchala

आज यानी 7 नवंबर को अनुष्का शेट्टी का जन्मदिन है इस खास मौके पर उनके फिल्मी जीवन के बारें में आपकों बताने वाले है। बता दें कि 'बाहुबली 2' साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म थी। जिसमें देवसेना बनीं अनुष्का शेट्टी के अभिनय और अंदाज ने सबका दिल जीत लिया था। 'बाहुबली2' के बाद से अनुष्का की डिमांड बॉलीवुड में भी बढ़ गई है। इस बीच प्रभास और अनुष्का की शादी की खबरें भी जोर पकड़ने लगी हैं! बहरहाल, आइये जानते है उनके जीवन की ​कुछ खास बाते...


अगर आपको नही पता तो बता दे कि अनुष्का शेट्टी का असली नाम स्वीटी शेट्टी है। फिल्मों में करियर शुरू करने से पहले अनुष्का शेट्टी अपने शहर मंगलुरु में ही एक योगा इंस्ट्रक्टर का काम करती थीं। यही उनकी ज़िंदगी का टर्निंग पॉइंट भी बना क्योंकि अनुष्का की खूबसूरती और उनकी फिटनेस को ही देखकर एक फिल्म डायरेक्टर ने उन्हें फिल्म ऑफर की थी। अनुष्का ने साल 2005 में फिल्म 'सुपर' से अपने अभिनय सफर की शुरुआत की। इसके बाद तो उन्होंने कई तेलुगु फिल्मों में काम मिलना शुरू हो गया।


अनुष्का की फिल्म 'साइज जीरो' उनकी यादगार फिल्म में से एक मानी जाती है। इस फिल्म के लिए उन्होंने 20 किलो तक अपना वजन बढ़ा लिया था।  2010 में अनुष्का शेट्टी की तमिल फिल्म 'सिंघम' से उनकी एक बड़ी पहचान बनी। 2013 में आई 'स‌िंघम 2' में भी अनुष्का ने दमदार अभिनय किया।


Find Out More:

Related Articles: