28 दिनों बाद अस्पताल से घर लौटीं लता मंगेशकर, दिलीप कुमार जाहिर की ख़ुशी, फोटो शेयर कर लिखा-'अब अच्छे से ख्याल रखना'

Kumar Gourav

लता मंगेशकर के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है । 28 दिन तक अस्पताल में चले इलाज के बाद अब लता मंगेशकर घर लौट आई हैं । वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं । इसकी जानकारी लता मंगेशकर ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए दी । इसके अलावा लता के मुंह बोले भाई दिलीप कुमार ने भी उनके ठीक हो जाने पर खुशी जताई है ।  दिलीप कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'ये सुनकर बहुत अच्छा लग रहा है कि मेरी छोटी बहन लता अब बेहतर महसूस कर रही हैं और अभी अपने घर पर है। कृपया आप अपनी अच्छी तरह से देखभाल करें।' दिलीप कुमार ने लता के साथ एक फोटो भी शेयर की है । इसमें लता और दिलीप कुमार के अलावा सायरा बानो भी नजर आ रही हैं । 

बात करें लता मंगेशकर के ट्वीट की तो उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'नमस्कार, पिछले 28 दिनों से मैं ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थी। मुझे निमोनिया हुआ था। डॉक्टरों ने कहा कि मुझे अस्पताल में रहकर इलाज कराना चाहिए और पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद घर वापस लौटना चाहिए। माई और बाबा के आशीर्वाद से आज मैं घर वापस लौट आई हूं।' उन्होंने एक और ट्वीट कर डॉक्टर और नर्स का भी शुक्रिया अदा किया । उन्होंने लिखा, 'मेरे सभी शुभचिंतकों का हृदय से आभार। आपकी प्रार्थनाएं और शुभकामनाओं ने काम किया और मैं इसके लिए आप सभी का तहे दिल से धन्यवाद करती हूं।'

https://www.instagram.com/p/B50AcdRHVER/?utm_source=ig_embed

'ब्रीच कैंडी में सभी डॉक्टर मेरे लिए देवदूत के समान रहे, मैं उनका भी शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। नर्सिग स्टाफ असाधारण रहा है। आपका कभी ना खत्म होने वाला प्यार और आशीर्वाद अनमोल है। फिर से धन्यवाद।'

Find Out More:

Related Articles: