'साथ निभाना साथिया' फेम भाविनी पुरोहित ने की सगाई, मंगेतर के साथ दिय रोमांटिक पोज

Kumar Gourav

'साथ निभाना साथिया' में राधा का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री भाविनी पुरोहित के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी हैं। भाविनी ने हाल ही में सगाई की। सगाई की तस्वीरें अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर साझा की। तस्वीरों में भाविनी मंगेतर के साथ रोमांटिक पोज देते नजर आ रही हैं। भाविनी के मंगेतर का नाम धवल दवे है। भाविनी और धवल दोनों ने ही सगाई की तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की हैं। धवल और भाविनी एक दूसरे को लंबे वक्त से डेट कर थे जिसके बाद इन दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला लिया। अपने रिश्ते का आधिकारिक एलान करने के बाद भाविनी ने स्पॉटब्वॉय वेबसाइट से इंटरव्यू के दौरान अपने रिश्ते के बारे में बताया। 

 

अभिनेत्री ने कहा- 'हम लोगों ने अपने रिश्ते का आधिकारिक एलान कर दिया है। गुजरातियों में सगाई पर लड़के वालों के घर लड़की वाले जाते हैं। यह अरेंज मैरिज ही है मेरे लिए, क्योंकि मेरे पापा ने हम दोनों को मिलवाया था। इसके बाद हम लोगों ने मैसेज के जरिए एक दूसरे बात करना शुरू किया।' शादी के बारे में बात करते हुए भाविनी ने कहा-'फिलहाल तो शादी को लेकर अभी कुछ तारीख तय नहीं हुई है। संभव है कि अगले साल शादी करूं।' भाविनी ने अपने करियर की शुरुआत 'साथ निभाना साथिया' सीरियल से की थी। इसके बाद 'जाना न दिल से दूर' में नजर आईं।

 

https://www.instagram.com/p/B5-lcp1FT-q/?utm_source=ig_embed

 

भाविनी सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहती हैं। आए दिन वह प्रशंसकों के लिए तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में भाविनी करीबी की शादी में गई थीं जिसकी तस्वीर उन्होंने साझा की थी। इस तस्वीर में भाविनी मुस्कुराती हुई दिखाई दीं।

Find Out More:

Related Articles: