फिल्म ब्रह्मास्त्र के गाने का फोटो वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ

Singh Anchala
बॉलीवुड की लोकप्रिय जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अगली फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन, डिंपल कपाड़ि‍या, प्रतीक बब्बर भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बनारस में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। दोनों गंगा किनारे राज घाट पर फिल्म के गाने की शूटिंग कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर गाने की शूटिंग का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक साथ डांस पर स्टेप्स मिलाते नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंट में कई और डांसर भी नजर आ रहे हैं। गाने को रेमो डीसूजा कोरियोग्राफ कर रहे हैं। शूटिंग करते हुए उनके कई फोटो वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। गाने के एक शॉट में रणबीर कपूर अपनी शर्ट उतारते नजर आ रहे हैं। इसमें आलिया भट्ट व्हाइट टॉप और रेड कलर के लॉन्ग श्रग और ब्लू जींस पहनी दिख रही हैं। वहीं रणबीर कपूर मिलिटरी प्रिंट शर्ट और डेनिम जींस पहने हुए हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पहली बार इस फिल्म में एक साथ काम कर रहे हैं। फैंस इस जोड़ी को परदे पर देखने के लिए काफी बेताब है। फिल्म अगले साल परदे पर रिलीज होगी। इससे पहले फिल्म की शूटिंग हिमाचल प्रदेश के मनाली में हुई थी। आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने रिलेशनशिप को लेकर खूब चर्चा में हैं। खबरें तो यह भी हैं कि दोनों अगले साल कश्मीर की वादियों में शादी करने वाले हैं। हालांकि दोनों अभी तक अपनी शादी की खबरों को लेकर कुछ नहीं कहा है। अलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की खबर कितनी सच है, ये तो वक्त आने पर ही पता चलेगा।

Find Out More:

Related Articles: