दीपिका ने TikTok पर दिया ऐसा चैलेंज की लोगों ने सुनाई खरी-खरी

Kumari Mausami

दीपिका पादुकोण एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गई हैं. इस बार मामला किसी यूनिवर्सिटी का नहीं बल्कि TikTok का है. असल में दीपिका पादुकोण ने एक TikTok स्टार फाबी को अपनी फिल्म छपाक के किरदार मालती का लुक कॉपी करने का चैलेंज दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी निंदा कर रहे हैं.

दीपिका ने फाबी संग वीडियो बनाया, जिसमें वे कहती है कि फाबी को मैं अपने 3 फेवरेट फिल्मी लुक्स को रिक्रिएट करने का चैलेंज देती हूं. वो तीन लुक हैं- ओम शांति ओम की शांति, पीकू की पीकू और छपाक की मालती. फाबी इस चैलेंज को खुशी-खुशी लेकर पूरा कर रही हैं. लेकिन ट्विटर पर यूजर्स को दीपिका की ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई.


यूजर्स दीपिका पादुकोण को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं. लोगों का कहना है कि ये पब्लिसिटी स्टंट बहुत भद्दा है और दीपिका को ऐसा नहीं करना चाहिए था. एक यूजर ने लिखा, 'जहां हमने सोचा कि दीपिका पादुकोण लक्ष्मी का JNU में मजाक बनाने से बुरा कुछ नहीं कर सकतीं वहीं वो एसिड अटैक विक्टिम्स पर TikTok चैलेंज लेकर आ गईं. ये भद्दी बात है.'


दीपिका का चैलेंज लेने के बाद फाबी ने दीपिका के तीनों लुक्स को रिक्रिएट किया. आप उन्हें शांति, पीकू और फिर मेकअप की मदद से मालती में तब्दील होते देखेंगे. इस वीडियो की हर तरफ निंदा हो रही है. एक यूजर ने लिखा, 'शरीर पर निशान लेकर जीना कोई 'लुक' नहीं होता.'

आई.

Dr Smokiee@SmokingSkills_
 

And just when we thought that @deepikapadukone couldn’t mock lakshmi anymore through her PR stunts in JNU she comes up with tick tok challenge on acid attack victims. Gross.

6,393
18, 2020 08:17:08 (UTC)" datetime="2020-01-18T08:17:08+0000">1:47 PM - Jan 18, 2020
4,888 people are talking about this
 
 

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి:

సంబంధిత వార్తలు: