बाहुबली नहीं टीम इंडिया के क्रिकेटर से 'देवसेना' करेंगी शादी, नॉर्थ इंडियन पर आया अनुष्का शेट्टी का दिल!

Singh Anchala
हैदराबाद। साउथ इंडियन फिल्म 'बाहुबली' से पूरे देश में मशहूर हो चुकीं दक्षिण भारतीय अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी की शादी को लेकर फिर से चर्चाएं चल रही हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि बाहुबली की देवसेना इंडियन क्रिकेट टीम के एक क्रिकेटर पर दिल हार चुकी हैं। दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं जल्द ही दोनों शादी करने जा रहे हैं।

अनुष्का शेट्टी के अफेयर की खबरों में सबसे बड़ी बात ये कि इंडियन क्रिकेट टीम के जिस प्लेयर पर उनका दिल आया है वह साउथ इंडिया का नहीं है। बल्कि अनुष्का शेट्टी एक उत्तर भारत से आने वाले क्रिकेटर के साथ घर बसाने की सोच रही हैं।

उल्लेखनीय है कि बाहुबली के बाद लगातार ऐसी खबरें उड़ रही थीं कि अनुष्का शेट्टी और प्रभास एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। यहां तक कि दोनों शादी भी करने वाले हैं। लेकिन साहो के प्रचार-प्रसार के दौरान जब प्रभास जब करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में पहुंचे तो उन्होंने इस बात को पूरी तरह से नकार दिया।

 
 
इसके बाद से यह साफ हो गया था कि प्रभास और अनुष्का के बीच कुछ नहीं चल रहा है। उल्लेखनीय है बाहुबली से पहले भी अनुष्का और प्रभास की जोड़ी वाली साउथ इंडियन फिल्मों को काफी पसंद किया गया था। लेकिन दोनों ने आपसी सहमति से एक-दूसरे को डेट ना करने का निर्णय किया था।
 
 
 
 
फिलहाल बाहुबली प्रभास को लेकर खबरें नहीं आई हैं कि वो इन दिनों पूरी तरह सिंगल हैं या उनकी जिंदगी में कोई है। इसी दौरान अनुष्का को लेकर यह खबर आ रही है कि एक इंडियन क्रिकेटर को वह डेट कर रही हैं। हालांकि अभी क्रिकेटर का नाम सामने नहीं आया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शेट्टी इन दिनों अपनी माधवन के साथ आने वाली फिल्म 'निशब्‍दम' को लेकर व्यस्त हैं।

Find Out More:

Related Articles: