Lakme Fashion Week 2020 : रैंप पर उतरते ही दिव्या खोसला के साथ हो गई ये बड़ी गड़बड़ और फिर...
मुंबई में चल रहे लैक्मे फेशन वीक में इन दिनों कई फैशन डिजाइनर्स अपना-अपना कलेक्शन दुनिया के सामने रख रहे हैं और इन फैशन शो में बॉलीवुड के कई सितारे उनका साथ भी दे रहे हैं। बॉलीवुड की कई हीरोइनें इन लैक्मे फैशन वीक में रैंप पर जलवे बिखरती नजर आ रही हैं। ऐसे में हाल ही में एक्ट्रेस और टीसीरीज के एमडी भूषण कुमार की पत्नी दिव्या कुमार खोसला रैंप पर उतरीं। दिव्या इस रैंप पर बला की खूबसूरत नजर आ रही थीं, लेकिन रैंप वॉक शुरू करते हुए दिव्या एक मुसीबत भरी स्थिति में फंस गईं। पर अपनी प्रिजेंस ऑफ माइंड और समझदारी ने उन्होंने इस मूमेंट को बड़ी ही सूझबूझ के साथ संभाला और अपना रैंप वॉक पूरा किया।
दिव्या खोसला कुमार लैक्मे फैशन वीक के 5वें दिन रैंप पर उतरीं। यहां दिव्या Krsna Couture के लिए शॉ स्टॉपर बनी नजर आईं। दिव्या ने फॉसिल ग्रे कलर का खूबसूरत लहंगा पहन रखा था, जिसे उन्होंने डीप फ्रंट नेकलाइन वाले ब्लॉउज के साथ टीमअप किया था। साथ ही वह गले में खूबसूरत नेकपीस पहने हुए दिखीं। लेकिन जैसे ही उन्होंने रैंप पर कुछ कदम चले, तभी अचानक उनके लहंगे का हुक खुल गया जिसे दिव्या तुरंत भांप गईं। उन्होंने बड़ी समझदारी के साथ अपने हाथ से लहंगे को संभाल और पूरे कॉन्फिडेंस के साथ अपना रैंप वॉक पूरा किया।
उनके इस अंदाज को देखकर वहां बैठे हर किसी ने उनके लिए तालियां बजाईं। दिव्या खोसला कुमार हाल ही में अपने गाने 'याद पिया की आने लगी' के चलते सुर्खियों में आई थीं। ये गाना चार्टबस्टर साबित हुआ है।