Sridevi Death Anniversary: मां को याद कर इमोशनल हुईं जाह्नवी कपूर, लिखा 'हर दिन आपको मिस करती हूं'

Kumar Gourav

24 फरवरी को आज से दो साल पहले यानी 2018 में फिल्म इंडस्ट्री से एक ऐसी खबर आई जिसे सुनकर सब शॉक्ड रह गए। खबर थी कि श्री देवी का निधन हो गया है, उन्होंने हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्ट्रेस की मौत की खबर जैसे ही लोगों के सामने आई हर कोई हैरान रह गया, लोग ये मानने को ही राज़ी नहीं थे कि श्रीदेवी इस दुनिया से जा चुकी हैं। 

Unseen Performance of Sridevi | Last Award Show | YouthTrend

श्री देवी के निधन को दो साल हो चुके हैं, लेकिन लोग आज भी उन्हें नहीं भूल पाए हैं। किसी ना किसी मौके वो फैंस को याद आ ही जाती हैं। जब फैंस के ज़हन से श्री देवी आजतक नहीं निकल पाई हैं तो सोचिए उनके परिवार को वो कितनी याद आती होंगी।

Sridevi Last KarwaChauth Celebration | YouthTrend

उनकी डेथ एनिवर्सरी पर उनकी लाडली बेटी जाह्नवी कपूर ने एक पोस्ट के जरिए ये ज़ाहिर किया है कि वो मां को कितना मिस करती हैं। जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम पर मां के साथ एक मोनोग्राम फोटो शेयर की है जिसमें वो श्रीदेवी को गले लगाकर लेटी हुई हैं। ये फोटो जाह्नवी के बचपन के दिनों की फोटो है। फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है, 'मैं आपको हर दिन मिस करती हूं'। 


जाह्नवी की फोटो पर करण जौहर, महीप कपूर, संजय कपूर, केंद्रीय मंत्री स्मृ‍ति ईरानी ने कमेंट कर श्रीदेवी को याद किया है।

Find Out More:

Related Articles: