लहंगा पहन दुल्हन के अवतार में सजीं 'ये रिश्ता...' की नायरा

Singh Anchala
टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की नायरा यानि शिवांगी जोशी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। अपने एक ही सीरियल से घर-घर में लोकप्रिय हो गईं। इसमें कार्तिक यानि मोहसिन खान के साथ उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी को बहुत पसंद किया जाता है। शिवांगी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 2.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी स्टाइलिश फोटोज पोस्ट करती रहती हैं। 


हाल ही में शिवांगी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की। इनमें वे मशहूर डिजाइनर रेनू टंडन के कुट्योर कलेक्शन के खूबसूरत लहंगे में नजर आ रही हैं। इस लहंगे पर ग्रीन फ्लोरल एम्ब्रॉएडरी की गई है। हाई वेस्टेड लहंगे के साथ शिवांगी ने स्टॉन्स वाला दुपट्टा कैरी किया है।


उन्होंने अपने लुक को ग्रीन और गोल्डन बैंगल्स, हाथफूल, दो हैवी नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स, नथ और माथापट्टी से एक्सेसराइज किया है। यहां वे बिल्कुल दुल्हन की तरह सजी हैं। उन्होंने आईशैडो से अपनी आंखों को हाईलाइट किया है। इस दौरान शिवांगी ने अपने बालों को बन में बांधा है और फूलों से सजाया है।


शिवांगी इन फोटोज में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके फैंस को भी ये लुक काफी पसंद आ रहा है। वे तस्वीरों पर लवली, खूबसूरत, स्टनिंग जैसे कमेंट कर रहे हैं। आपको बता दें कि हाल ही में ये रिश्ता क्या कहलाता है ने 3000 एपिसोड्स पूरे किए थे। इस मौके पर शो के प्रोड्यूसर राजन शाही ने पूजा और फिर पार्टी रखी थी।


आपको बता दें कि इन दिनों सीरियल में नायरा, कार्तिक और वेदिका के बीच लव ट्राएंगल दिखाया जा रहा है। वहीं कायरव, नायरा और कार्तिक को मिलवाने की कोशिश में जुटा हुआ है।




Find Out More:

Related Articles: