तैमूर की इस बात को सुनकर पिघल जाता है मम्मी करीना का दिल

Kumari Mausami
सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान मीडिया में हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में उनकी कोई भी लेटेस्ट फोटो या वीडियो आते ही वायरल हो जाते हैं। हाल ही में करीना कपूर ने बेटे तैमूर को लेकर कई खुलासे किए हैं। दरअसल, करीना कपूर ने बताया है कि तैमूर धीरे-धीरे बोलना सीख रहे हैं और उनसे सवाल करने लगे हैं। 



एक इंटरव्यू के दौरान करीना कपूर ने बताया कि वह जब भी घर से बाहर जाती हैं तो तैमूर उनसे उनके पास रुकने के लिए कहते हैं। तैमूर कहते हैं कि अम्मा मत जाओ। ये बात सुनकर करीना का दिल पिघल जाता है। 



करीना कपूर और सैफ का शिड्यूल चाहे कितना भी बिजी क्यूं न हो वे तैमूर अली खान का खास ध्यान रखते हैं और उसके साथ टाइम स्पेंड करते हैं। करीना कपूर ने बताया कि तैमूर उन्हें अम्मा और सैफ को अब्बा कहकर बुलाते हैं।


करीना कपूर का जन्मदिन आने वाला है इसके लिए सैफ, तैमूर और करीना खुद हॉलिडे पर गए हैं। इन्हें कुछ दिन पहले मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। 


Find Out More:

Related Articles: