केंद्र सरकार का फरमान, अब भारतीय भाषाओं में देने होंगे सभी टीवी शोज के टाइटल

Kumari Mausami
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने टीवी चैनलों को लेकर नया आदेश जारी किया है। इस आदेश का मकसद भारतीय भाषाओं का प्रचार और प्रसार है। सरकार के फैसले के तहत अब सभी चैनलों को शोज के टाइटल भारतीय भाषाओं में भी दिखाना अनिवार्य होगा। 


केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने टीवी चैनल से जुड़े आदेश को जारी करते हुए बताया, "टीवी चैनल कोई भी सीरियल दिखाएं, उस सीरियल की शुरूआत और अंत में कई बार इन शोज़ का टाइटल सिर्फ इंग्लिश में देखने को मिलता है। भारतीय भाषाओं को प्रमोट करने के लिए सभी टीवी चैनलों को एक ऑर्डर जारी किया गया है कि वे इन शोज़ के टाइटल को भारतीय भाषाओं में ही दिखाएं।"


जावड़ेकर ने कहा, "भारतीय भाषाओं के साथ ही साथ अगर टीवी चैनल इंग्लिश में भी क्रेडिट देना चाहते हैं तो वे ऐसा करने के लिए स्वतंत्र हैं। हम किसी भी चीज़ पर पाबंदी नहीं लगा रहे हैं हम भारतीय भाषाओं को बढ़ावा दे रहे हैं। हम ऐसे ही आदेश सिनेमा के लिए भी लागू करने जा रहे हैं।"

Find Out More:

Related Articles: